बिकनी नहीं पहनी तो तमन्ना का खत्म हो जाएगा करियर

बॉलीवुड में आजकल इंटिमेट सीन्स, किसिंग सीन्स, बिकनी पहनना आदि फिल्म की सफलता के लिए बेहद जरुरी हो गया है। लेकिन अभी भी कुछ एक्ट्रेसेस हैं जो कि इन सब चीजों में कंफरटेबल महसूस नहीं करती हैं और इस वजह से वो अपने करियर तक को दांव पर लगा देती हैं। अभी तक सोनाक्षी सिन्हा बॉलीवुड में एक ऐसी एक्ट्रेस थीं जिन्होंने साफ साफ कहा कि वो ना तो बिकनी पहनेंगी और ना ही किसिंग या इंटिमेट सीन्स करेंगी। लेकिन तमन्ना की इस बात पर लोगों का कहना है कि तमन्ना भाटिया ये सब करके अपने करियर को दांव पर लगा रही हैं। सोनाक्षी सिन्हा के पास तो सलमान खान का साथ था और उनके पिता शत्रुघ्न सिन्हा का सिर पर हाथ था लेकिन तमन्ना की तो पहली ही फिल्म बॉक्स ऑफिस पर इतनी बुरी तरह फ्लॉप हुई है और इसके बावजूद तमन्ना इस तरह से बात कर रही हैं।

लोगों का कहना है कि बॉक्स ऑफिस पर आजकल इंटिमेट, किसिंग सीन्स ही फिल्मों की सफलता की वजह बनती हैं, इन्हीं की वजह से फिल्में सुर्खियां बनाती हैं और फिल्मों को प्रमोशन मिलता है। अगर तमन्ना ये सब नहीं करेंगी तो ये उन्हीं के लिए निगेटिव साबित हो सकता है। तमन्ना अपनी अगली फिल्म हमशकल्स के प्रमोशन में व्यस्त हैं और हाल ही में मीडिया से बात करते हुए तमन्ना ने कहा उन्होंने ये फैसला लिया है कि वो ना ही बिकनी पहनेंगी और ना ही किसिंग या इंटीमेट सीन्स करेंगी। भले ही उन्हें अपने करियर में असफलता मिले।

नरेद्र कुमार का कहना है "तमन्ना खूबसूरत हैं लेकिन उनके अंदर सुपरस्टार वाली बात नहीं है। ऐसे में अगर वो बॉलीवुड के ट्रेंड यानी इंटिमेट होना, किसिंग सीन्स करना, बिकनी पहनना आदि से कतराएंगी तो भला उनका करियर कैसे बनेगा। पहली ही फिल्म से उन्हें ये बात समझ आ जानी चाहिए थी जब तक फिल्म में कुछ मसाला ना हो तो कोई फिल्म नहीं देखने आता।"

रुबल का कहना है- "सोनम कपूर तो बॉलीवुड के सुपरस्टार अनिल कपूर की बेटी हैं इसके बावजूद ना ना करते आखिरकर उन्होंने बिकनी पहनी और इसकी वजह से उनकी फिल्म को काफी अच्छा रिस्पॉंस भी मिला। फिल्म इंडस्ट्री में आने के बाद खुद पर ऐसी पाबंदियां लगाना किसी भी एक्ट्रे्स को भारी पड़ सकता है।"

<iframe width="560" height="315" src="//www.youtube.com/embed/Vu-ixSphdiA" frameborder="0" allowfullscreen></iframe>

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X