तमन्ना ने खोला राज, 'मुझे नहीं है इनके साथ काम करने में ऐतराज़'

tamanna-sexy-movie
मुंबई। साउथ की स्टार‍िका बनने के बाद बॉलीवुड में पैर जमाने की कोश‍िश में लगीं तमन्ना को अब ऐतराजों से दूरी बनानी पड़ रही है। अपने हालिया बयान में उन्होंने अपने 'प्रोफेशनल‍िज्म' का परिचय दिया है।

बॉलीवुड की नवोदित अभिनेत्री तमन्ना भाटिया का कहना है कि उन्हें बड़ी उम्र के अभिनेताओं के साथ काम करने में कोई परेशानी नहीं है। दक्षिण भारतीय फिल्मों की मशहूर अभिनेत्री तमन्ना भाटिया ने पिछले वर्ष प्रदर्शित फिल्म 'हिम्मतवाला' में अजय देवगन के साथ काम किया था। आज प्रदर्श‍ित की गई फिल्म 'हमशकल्स' में तमन्ना भाटिया ने सैफ के साथ काम किया है।

पढ़ें- रिचा चिड्डा के राज

वहीं आने वाली फिल्म इट्स इंटरटेनमेंट में वह अक्षय कुमार के साथ नज़र आएंगी। अजय, सैफ और अक्षय जैसे उम्रदराज अभिनेताओं के साथ काम करने संबंधी एक सवाल के जवाब में तमन्ना भाटिया ने कहा कि मैं इसे अपने लिए अच्छी बात मानती हूं। इस इंडस्ट्री में ऐसी कई अभिनेत्रियां होंगी जो यहां कई सालों से हैं लेकिन अभी भी इन सभी को इंडस्ट्री के इन तीन टॉप स्टार्स के साथ कोई फिल्म करने का मौका नहीं मिला है।

तमन्ना ने कहा कि अजय, सैफ और अक्षय में अलग-अलग खूबियां हैं। अजय सेट पर आकर सबसे पहले अपने अगले शॉट के बारे में डायरेक्टर से डिस्कस करते हैं। सेट पर स्पॉट बॉय से लेकर निर्देशक और निर्माता हर किसी के साथ उनका व्यवहार एक जैसा होता है। अक्षय सर अपने साथी की मदद करने और मार्गदर्शन करने को हमेश बेताब रहते हैं। तो तम्मना, आपने एकदम सही फैसला लिया है। आख‍िर कंप्रोमाइज़ और सेल्फ-रेस्पेक्ट में बहुत छोटी लकीर होती है, ध्यान रख‍िएगा!

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X