..................... tamancha rani girl dancing with a pistol on the highway of Lucknow video viral - Hindi Filmibeat

VIDEO: 'तमंचा रानी' की खैर नहीं.. पिस्टल लहराते हुए लड़की ने बनाया ऐसी खतरनाख रील, पुलिस के चढ़ी हत्थे और...

Viral video

सोशल मीडिया पर अक्सर कई सारे वीडियो वायरल होते हुए नजर आते हैं और आपको बता दें कि इसे दर्शकों द्वारा भी काफी ज्यादा पसंद किया जाता है। कभी तो दिल्ली मेट्रो में कपल्स को अश्लील हरकत करते हुए देखा जाता है तो कभी रोड पर महिलाएं जमकर डांस करती हुई नजर आ जाती है।

लेकिन इस बार एक महिला का वीडियो वायरल हो रहा है जो हाइवे के बीचों बीच खड़े होकर पिस्टल के साथ डांस करते हुए नजर आ रही है। जब वीडियो वायरल हुई तो यह मामला पुलिस तक पहुंचा। इस वीडियो में नजर आ रही लड़कीसलवार सूट पहने हुए हाथ में बंदूक लहराते हुए नजर आ रही है।

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि उसके पीछे से कई सारे वहां भी निकालते हुए नजर आ रहे हैं। जब यह वीडियो वायरल हुआ तो यूपी पुलिस ने एक्शन लिया। बता दे कि यूपी पुलिस के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट ने वायरल वीडियो के कमेंट सेक्शन में लखनऊ पुलिस को ट्रैक कर दिया और मामले को देखने के लिए निर्देश भी दिया।

हालांकि तमंचा लिए हुए वायरल हो रही इस लड़की की वीडियो पर लगातार अब लोग कमेंट करते हुए भी नजर आ रहे हैं। एक यूजर इस लड़की को लखनऊ की तमंचा रानी कहता हुआ नजर आता है। तो वही एक यूजर लिखता है कि दीदी बहुत जल्दी जेल के अंदर जाने वाली है। दूसरा यूजर लिखता है कि अब इसका नशा पुलिस 2 मिनट में उतारेगी।

Read more about: viral video
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X