दिशा पाटनी संग उड़ी अफेयर की खबरें तो तलविंदर की Ex गर्लफ्रेंड ने किया क्रिप्टिक पोस्ट, 'जिसके साथ सो रहे हो..

Talwiinder ex-girlfriend cryptic post: कृति सेनन की बहन नूपुर सेनन की शादी और रिसेप्शन से सामने आई तस्वीरों और वीडियोज ने सोशल मीडिया पर जबरदस्त हलचल मचा दी है। इस इवेंट में शामिल हुईं बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पटानी और उनके साथ नजर आए पंजाबी सिंगर Talwiinder Singh Sidhu।

Talwiinder ex-girlfriend cryptic post

दोनों की नजदीकियों वाले वीडियो और फोटोज जैसे ही वायरल हुए, वैसे ही Talwiinder की बताई जा रही एक्स-गर्लफ्रेंड का एक रहस्यमयी पोस्ट चर्चा का विषय बन गया।

वायरल तस्वीरों के तुरंत बाद आया क्रिप्टिक मैसेज

Talwiinder और दिशा पाटनी की तस्वीरें इंटरनेट पर आग की तरह फैल रही थीं, तभी सिंगर की एक्स-गर्लफ्रेंड सोनी कौर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक क्रिप्टिक नोट शेयर किया। उन्होंने बिना किसी का नाम लिए लिखा कि आजकल लोग सिर्फ बीमारियां ही नहीं, बल्कि बदकिस्मती और बद्दुआ भी साथ लेकर चलते हैं और ऐसे लोगों से सावधान रहने की जरूरत है। आप किसके साथ सो रहे हैं, इस बात का ध्यान रखना जरूरी है।

इस पोस्ट के सामने आते ही सोशल मीडिया यूजर्स ने इसे सीधे तौर पर दिशा पटानी और Talwiinder की वायरल तस्वीरों से जोड़ना शुरू कर दिया। कई यूजर्स का मानना है कि यह पोस्ट इशारों-इशारों में उसी रिश्ते की ओर इशारा कर रही है।

Talwiinder और दिशा पटानी की नजदीकियां

नूपुर सेनन की शादी से सामने आए वीडियो में Talwiinder पहली बार बिना फेस पेंट नजर आए। वह दिशा पटानी के साथ बेहद कंफर्टेबल दिखे। दोनों को साथ हंसते हुए, बातचीत करते हुए और एक-दूसरे के काफी करीब देखा गया। वीडियो में दिशा का Talwiinder के कंधे पर हाथ रखना और दोनों की बॉन्डिंग ने डेटिंग की अफवाहों को और तेज कर दिया।

एक्स-गर्लफ्रेंड के पोस्ट से बढ़ीं अटकलें

हालांकि सोनी कौर ने अपने पोस्ट में किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन टाइमिंग की वजह से यह मामला और ज्यादा चर्चा में आ गया। सोशल मीडिया पर लोग इसे ब्रेकअप के बाद की नाराजगी से जोड़कर देख रहे हैं, तो कुछ यूजर्स इसे सिर्फ एक जनरल पोस्ट बता रहे हैं।

अब तक न तो Talwiinder और न ही दिशा पटानी ने इन अफवाहों या एक्स-गर्लफ्रेंड के पोस्ट पर कोई प्रतिक्रिया दी है, लेकिन इंटरनेट पर चर्चाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं।

कौन हैं Talwiinder?

Talwiinder अपने चेहरे को स्कल फेस पेंट से छिपाकर परफॉर्म करने के लिए जाने जाते हैं। उनका मानना है कि लोग उनके चेहरे की बजाय उनके म्यूजिक पर ध्यान दें। Gallan 4, Pal Pal, Haseen, Wishes और Khayaal जैसे गानों से उन्होंने म्यूजिक इंडस्ट्री में खास पहचान बनाई है। हाल ही में उन्होंने फिल्म 'Tu Meri Main Tera, Main Tera Tu Meri' के गाने 'Tenu Zyada Mohabbat' में भी आवाज दी थी।

दिशा पाटनी पहले भी रह चुकी हैं सुर्खियों में

दिशा पाटनी इससे पहले अभिनेता टाइगर श्रॉफ के साथ अपने लंबे रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में रही थीं। अब Talwiinder के साथ जुड़ते नाम और एक्स-गर्लफ्रेंड के क्रिप्टिक पोस्ट ने इस खबर को और ज्यादा वायरल बना दिया है।

More from Filmibeat

Read more about: disha patani
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X