..................... Talwiinder appearance at Pakistani singer Hasan Raheem concert creates controversy Talwiinder Hasan Raheem Videos - Hindi Filmibeat

पाकिस्तानी स्टार हसन रहीम के साथ म्यूजिक कंसर्ट कर बुरे फंसे तलविंदर, भारत में आई आफत

Talwiinder Hasan Raheem Controversy: भारतीय गायक Talwiinder इन दिनों विवादों में घिर गए हैं। कनाडा के टोरंटो में आयोजित पाकिस्तानी कलाकार Hasan Raheem के कॉन्सर्ट में उनकी अचानक मौजूदगी ने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी है।

Talwiinder Hasan Raheem Controversy

तलविंदर के वीडियो हो रहे हैं वायरल

कॉन्सर्ट के दौरान तलविंदर ने स्टेज पर पहुंचकर दर्शकों को चौंका दिया। इस दौरान दोनों कलाकारों की साथ में परफॉर्मेंस के वीडियो तेजी से वायरल होने लगे। कई म्यूजिक लवर्स ने इसे कला और संगीत के जरिए सीमाओं से परे जुड़ाव का प्रतीक बताया। प्रशंसकों का कहना है कि संगीत लोगों को जोड़ने का माध्यम है और कलाकारों के बीच सहयोग को राजनीति से अलग देखा जाना चाहिए।

तलविंदर की आलोचना

हालांकि, दूसरी ओर कुछ सोशल मीडिया यूज़र्स ने तलविंदर की आलोचना भी की। भारत और पाकिस्तान के बीच मौजूदा तनावपूर्ण माहौल का हवाला देते हुए आलोचकों ने सवाल उठाए कि ऐसे समय में एक भारतीय कलाकार का पाकिस्तानी गायक के कार्यक्रम में शामिल होना उचित है या नहीं।

तलविंदर के सपोर्ट में लोग

अब यह मुद्दा ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर चर्चा का विषय बना हुआ है। जहां कुछ लोग इसे कल्चरल हारमनी मान रहा है, वहीं तमाम लोग इसे संवेदनशील समय में गलत संदेश देने वाला कदम बता रहा है। फिलहाल तलविंदर की ओर से इस विवाद पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

Read more about: bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X