POSTER: क्या आरूषि मर्डर केस और तलवार परिवार का सच हो पाएगा हज़म?
[बॉलीवुड समाचार] देश का सबसे चर्चित और सनसनीखेज़ हत्याकांड रहा है आरूषि तलवार हत्याकांड। क्या हुआ, कैसे हुआ और क्यों हुआ, ये आज तक कोई नहीं जान पाया है। फिल्म के ट्रेलर लॉन्च पर कोंकणा सेन शर्मा जो फिल्म में आरूषि की मां का किरदार निभा रही हैं, काफी भावुक हो गईं। उनकी मानें तो अगर कोई इस कहानी को सुनने के बाद भावुक नहीं होता तो उसके पास दिल ही नहीं है क्योंकि एक परिवार के साथ ये एक भयानक घटना घटी थी।

फिल्म में कोंकणा के लिए एक ऐसी मां का रोल करना आसान नहीं था जिसकी बेटी की बेरहमी से हत्या कर दी जाती है। उन्होंने कहा कि वो खुद एक मां हैं इसलिए इस किरदार से जुड़ाव महसूस कर पा रही थी। फिल्म की कहानी 14 वर्षीय आरुषि तलवार और उसके घरेलू नौकर हेमराज की हत्या के इर्दगिर्द है। दोनों की नोएडा में 15-16 मई, 2008 की रात हत्या कर दी गई थी। इस फिल्म को टोरंटो अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में वर्ल्ड प्रीमियर के लिए चुना गया है। महोत्सव 10 से 20 सितंबर तक आयोजित होगा।
मेघना गुलजार निर्देशित तलवार में तब्बू और इरफान खान और नीरज कवि मुख्य भूमिका में हैं, जबकि फिल्म की स्क्रिप्ट संगीतकार-फिल्मकार विशाल भारद्वाज ने लिखी है। फिल्म 2 अक्टूबर को रिलीज होगी।


Click it and Unblock the Notifications