TRAILER: 2 अक्टूबर को इस फिल्म से खुलेगा देश का सबसे बड़ा हत्याकांड - तलवार
[बॉलीवुड समाचार] 2 अक्टूबर को इस देश के सबसे बड़े हत्याकांड की याद एक बार फिर ताज़ा होगी। मेघना गुलज़ार के निर्देशन में बनी विशाल भारद्वाज की लिखी हुई फिल्म तलवार परदे पर आ रही है। फिल्म नोएडा के चर्चित आरूषि तलवार हत्याकांड पर आधारित है और फिल्म का ट्रेलर वास्तविकता के इतना करीब है कि आपको सच में शूट हुए कुछ क्लिप लगेंगे। ट्रेलर में फिल्म के बैकग्राउंड म्यूज़िक से लेकर संवाद तक सब कुछ इतना रियल लगेगा कि ट्रेलर में ही भूल जाएंगे कि ये फिल्म है।
देखना ये है कि विशाल भारद्वाज और मेघना गुलज़ार आरूषि को वो न्याय दिला पाए जो उसे शायद अभी तक ना मिला हो। फिल्म में आरूषि के माता पिता के किरदार में कोंकणा सेन शर्मा और सोहम शाह हैं जबकि इरफान खान और तबू भी मुख्य भूमिका में है। फिल्म 2 अक्टूबर को रिलीज़ हो रही है, देखिए ट्रेलर--->


Click it and Unblock the Notifications
