कॉलगर्ल रोजी संग किसकी तलाश कर रहे हैं आमिर खान

By Sonika

आमिर खान एक पुलिस ऑफिसर और करीना कपूर, रोजी़ एक कॉलगर्ल। रोजी के साथ मिलकर किस मिशन पर निकली हैं करीना कपूर? इन सवालों का जवाब तो ये ट्रेलर नहीं दे सकता लेकिन तलाश फिल्म की कहानी पर थोड़ी सी ही सही पर रौशनी जरुर डालता है ये फर्स्ट लुक। आमिर खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'तलाश' का फर्स्ट लुक हाल ही में यू टूयूब पर रिलीज किया गया। आमिर ने भी अपने ट्विटर फैन्स को ट्वीट के जरिये कहा कि वो इस ट्रेलर को देखकर बताएं कि उन्हें कैसा लगा।

इस फिल्म में आमिर ने एक पुलिस ऑफिसर की भूमिक निभाई है और जो एक सुपरस्टार की एक्सीडेंट में हुई मौत की तहकीकात कर रहा है। साथ आमिर को तलाश है किसी और की भी ये तलाश किसकी है और क्यों है ये एक राज़ है। आमिर की पत्नी की भूमिका निभाई है रानी मुखर्जी ने और करीना बनीं हैं कॉलगर्ल रोजी।

फिल्म में रोजी आमिर की सहायक बनने का नाटक करती है वो कहती है कि वो आमिर को मुजरिम की तलाश में मदद करेगी लेकिन क्या सच में रोजी आमिर की मदद कर रही है या फिर वो खुद एक मिशन के तहत आमिर के करीब आने की कोशिश कर रही है? दूसरी तरफ रानी मुखर्जी अपने पति आमिर की इस केस को लेकर गंभीरता को देख काफी परेशान है आखिर वो कौन सा राज है आमिर का जो सिर्फ रानी जानती है? इन सभी सवालों से परदा उठेगा लेकिन 30 नवंबर को जब आमिर की फिल्म तलाश रिलीज होगी सिनेमाहॉल में।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X