सैफ खुश कि शादी के बाद भी करीना हिट हैं
सैफ अली खान और करीना कपूर हाल ही में शादी के बंधन में बंधे हैं। ऐसा कहा जाता रहा है कि फिल्मों में एक्ट्रेसेस का करियर तभी तक है जब तक उनकी शादी नहीं हो जाती लेकिन यूं लग रहा है कि करीना कपूर ने इस बात को गलत साबित करने की ठान रखी है और उनके इस फैसले में उनका साथ दे रहे हैं उनके हबी सैफ। 'तलाश' फिल्म शादी के बाद करीना की पहली फिल्म है और ये फिल्म साल की सफल फिल्मों में शामिल भी हो गयी है। अपनी इस सफलता पर बेबो तो खुश हैं ही साथ ही सैफ भी उनकी इस सफलता का बड़ा जश्न मनाने की सोच रहे हैं।
सैफ अली खान यूं तो अभी अपनी फिल्म बुलैट राजा की शूटिंग के लिए लखनऊ में हैं। लेकिन तलाश फिल्म के रिलीज होने के बाद से ही उनके दोस्त, रिश्तेदार और फैन्स कॉल्स और मैसेजेस के जरिये ये खबर दे रहे हैं कि तलाश में करीना गजब की लगी हैं और फिल्म में करीना कपूर की एक्टिगं को काफी सराहा जा रहा है। सैफ अपनी पत्नी की इतनी तारीफ सुनकर काफी खुश हैं और जल्द से जल्द शूटिंग खत्म करके वापस मुंबई आकर करीना को बधाई के साथ एक बड़ी पार्टी देने की तैयारी कर रहे हैं।
करीना ने कुछ समय पहले अपने इंटर्व्यू के दौरान कहा था कि वो अपनी फिल्म तलाश सैफ के साथ देखेंगी। अब हाल ही में मीडिया से मुखातिब होते हुए उन्होंने कहा "शादी के बाद ये मेरी पहली बड़ी फिल्म ह। सैफ खुश हैं कि हमने शादीशुदा अभिनेत्री के अभिनय से जुड़े पूर्वाग्रहों को झुठला दिया है। हम दोनों बहुत रोमांचित हैं। सैप मुंबई वापस आते ही दोस्तों और परिवार के साथ मिलकर जश्न मनाना चाहते हैं।" खैर हमारी तो करीना को यही राय है कि वो अभी से इतना खुश ना हों क्योंकि तलाश फिल्म तो शादी के पहले ही बनना शुरु हो चुकी थी। हालांकि ये रिलीज उनकी शादी के बाद हुई। इंतजार तो उस फिल्म का है जो अब करीना करेंगी वो अगर सफल होती है तो ये बात होगी जश्न मनाने की। फिल्हाल करीना को इसी खुशी को मनाने दीजिये और आप देखिये तलाश में करीना की एक झलक।


Click it and Unblock the Notifications