बिना मेकअप रानी ने की 'तलाश'
आजकल बॉलीवुड की फिल्मों में एक नया ट्रेंड चल पड़ा है। हिरोइनें बिना मेकअप फिल्मों में नज़र आने लगी हैं। आपको याद होगा फिल्म जब वी मेट में करीना कपूर एक गाने के दौरान बिना मेकअप नज़र आईं थीं। हालांकि कई लोग तो करीना की खूबसूरती को देख इस बात का अंदाजा तक नहीं लगा पाए कि करीना मेकअप में थीं या बिना मेकअप। अब 'तलाश' फिल्म में भी रानी मुखर्जी जिन्होंने आमिर खान की पत्नी की भूमिका निभाई है फिल्म में बिना मेकअप नज़र आएंगी।
एक अखबार के मुताबिक तलाश फिल्म की निर्देशक रीमा कागती चहाती थीं कि रानी फिल्म में बिना मेकअप नज़र आएं। कागत ने अपने इंटरव्यू में कहा रानी आमिर की पत्नी रौशनी का किरदार निभा रही हैं। रोशनी का किरदार एक ऐसा किरदार है जो भावनाओं के चरम को छूती हैं।
रीमा के अनुसार उन्हें ऐसा लगा कि रानी जो की फिल्म में भावनाओं से घिरी हुई हैं को स्क्रीन पर खूबसूरत या फिर लाजवाब दिखने की कोई जरुरत नहीं थी। रानी को बिना मेकअप कैमरा फेस करने को कहा गया। फिल्म में रानी मुखर्जी का बेहतरीन किरदार है। दूसरी तरफ करीना कपूर फिल्म में एक कॉल गर्ल के मुताबिक हर समय काफी स्टनिंग लगी हैं। रानी मुखर्जी ने भी फिल्म में अपने किरदार को बेहतर तरीके से निभाने के लिए बिना मेकअप एक्टिंग करना मंजूर कर लिया।
अब वैसे भी रानी को ये पता ही था कि ये मिस्टर परफैक्शनिस्ट आमिर खान की फिल्म है तो जाहिर है कि फिल्म से जुड़े हर एक व्यक्ति को आमिर की तरह ही परफैक्शन के साथ एक्टिगं करनी होगी। रानी ने तो बिना मेकअप अपनी एक्टिंग में परफैक्शन लाने की कोशिश की है अब करीना ने अपनी एक्टिंग में परफैक्शन लाने के लिये क्या किया है ये देखने के लिए आपको फिल्म देखनी होगी।


Click it and Unblock the Notifications