Pics: खिलाड़ी के आने पर खत्म हो जाएगी तलाश!

30 नवंबर को रिलीज हुई 'तलाश' फिल्म ने रिलीज के मात्र तीन दिनों में 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। उम्मीद की जा रही है कि अगले पांच दिनों में फिल्म सौ करोड़ के आंकड़े को भी पार कर लेगी। हालांकि तलाश की ये कमाई इससे पहले इसी साल शाहरुख खान और आमिर खान की रिलीज हुई फिल्मों 'एक था टाइगर' और 'जब तक है जान' से काफी कम है लेकिन फिर भी शुक्रवार को रिलीज होने के अनुसार ये फिल्म काफी अच्छी कमाई कर रही है लेकिन फिर भी 100 करोड़ी होने के लिए अभी काफी मेहनत बाकी है।

इस हफ्ते शुक्रवार को तलाश को टक्कर देने के लिए खिलाड़ी एक्टर अक्षय कुमार की 'खिलाड़ी 786' भी रिलीज हो रही है। ऐसे में आमिर खान की तलाश को अपने पैर मजबूती से जमाए रखने के लिये काफी मेहनत करनी पड़ सकती है। आमिर खान की फिल्म को अभी तक काफी अच्छे रिव्यूज मिले हैं लेकिन साथ ही कई सारे बुरे कमेंट्स भी मिलने की वजह से फिल्म को हिट या फ्लॉप कहना मुश्किल है।

30 नवंबर को रिलीज होने के बाद पहले ही दिन तलाश ने 14.50 करोड़ का बिजनेस किया और उसके बाद दूसरे दिन करीब 17 करोड़ का बिजनेस करके दो दिन में पूरे 30 करोड़ का बिजनेस कर लिया। तीसरे दिन रविवार को अंदाजा लगाया जा रहा है कि तलाश ने कुल 19-20 करोड़ का बिजनेस किया है और अब तक तीन दिनों में करीबन 50 करोड़ का बिजनेस कर चुकी है। अब ये कहा जा रहा है कि खिलाड़ी 786 के रिलीज होने के बाद 100 करोड़ का आंकड़ा छू पाना तलाश के लिए काफी मुश्किल होगा। तो अब आमिर के पास मात्र पांच दिन हैं 100 करोड़ क्लब में शामिल होने के लिए। देखिये आमिर की ये तलाश कब तक खत्म होती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X