दर्शकों के लिए फ्लॉप लेकिन बॉक्स ऑफिस पर हिट तलाश

आमिर खान ने 2009 में एक बहुत ही बेहतरीन किरदार निभाया था। तब से उनके फैन्स एक बार फिर उन्हें किसी दमदार किरदार में देखने को बेताब हो रहे थे। तीन साल बाद आखिकार आमिर ने अपने फैन्स की ये चाहत पूरी की। तलाश फिल्म आज कुल 2500 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई है। देश भर में लोग तलाश को देखने के लिए सुबह से लेकर शाम तक के शो की एडवांस बुकिंग करा रहे हैं।
तलाश फिल्म की रिलीज से पहले ही एडवांस बुकिंग में फिल्म के कई शो हाउस फुल हो गये। फिल्म की कुछ टिकटें तो ब्लैक में भी बिकीं जिनकी कीमत 1000 रुपये से भी ज्यादा लगाई गयी। कई जगह आमिर खान के फैन्स टिकट ना मिलने से निराश भी हुए जो फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने आए थे। कई जगह लोग इतना आक्रामक हो गये कि थियेटर मालिकों को पुलिस तक को बुलाना पड़ा।
सिंगल स्क्रीन्स से लेकर मल्टीप्लेक्सेस के बाहर तलाश फिल्म को देखने के लिए लंबी लंबी कतारे नज़र आईं। सुबह से लेकर शाम तक के शो हाउस फुल थे। पहले ही दिन ये उम्मीद की गयी कि फिल्म 20 करोड़ से भी ज्यादा कमाई करेगी। आमिर खान ने इसबार अपनी फिल्म को रिलीज से पहले प्रमोट नहीं किया बल्कि उन्होंने कुछ अलग स्ट्रेटजी अपनाई। नॉट-इन-योर-फेस-प्रमोशनल-स्ट्रैटजी। हालांकि फिल्म को देखने के बाद कई लोगों ने फिल्म को लेकर कई निगेटिव बातें कहीं लेकिन सच तो ये है कि आमिर खान के फैन्स को इन बातों से कोई फर्क नहीं पड़ता और वो किसी भी कीमत पर फिल्म देखने थियेटर जाएंगे।


Click it and Unblock the Notifications