Pics: तलाश में आमिर खुद की तलाश में हैं!
आमिर खान की फिल्म 'तलाश' आजकल काफी चर्चा में है। हर किसी को आमिर खान की इस साल की इकलौती फिल्म का इंतजार साल की शुरुआत से ही था और अब 30 नवंबर को जाकर ये इंतजार खत्म होगा। लेकिन फिल्म के रिलीज होने से पहले ही लोग इस फिल्म के क्लाईमेक्स को लेकर काफी अफवाहें उड़ा रहे हैं और इन अफवाहों के चलते फिल्म की निर्देशक रीमा कागती सहित पूरी फिल्म की कास्ट काफी टेंशन में है।
फिल्म के क्लाइमेक्स को लेकर कई एसएमएस भेजे जा रहे हैं साथ ही कहा जा रहा है कि ट्विटर पर भी फिल्म का क्लामेक्स लीक हो चुका है। इन एसएमएस में लिखा है कि फिल्म तलाश की कहानी कुछ वैसी है जैसी एक नॉवेल की कहानी थी जिसमें एक आदमी खुद अपनी पत्नी का कत्ल करताहै और फिर उसके खूनी की तलाश करता है। कुल मिलाकर कहा जा रहा है कि फिल्म में आमिर खान ही हीरो और आमिर खान ही विलेन है। पूरी फिल्म में वो खुद की ही तलाश कर रहा है।
फिल्म की निर्देशक रीमा कागती का कहना है कि ये क्लाइमेक्स सच हो या फिर झूठ लेकिन इन अफवाहों से दर्शकों की फिल्म को देखने की एक्साइटमेंट खत्म हो जाती है इसलिये प्लीज इस तरह की अपवाहों को ना फैलाएं। फिल्म के निर्माता फरहान अख्तर भी फिल्म को लेकर फैल रही इन अफवाहों से काफी चिंतित हैं और अब पूरी टीम से कहा गया है कि वो फिल्म को लेकर किसी भी ईवेंट में ज्यादा बात ना करें। आमिर खान तो जोर शोर से अपनी फिल्म के प्रमोशन में लगे हुए हैं लेकिन फिल्म की दोनों हिरोइने करीना कपूर और रानी मुखर्जी फिल्म के प्रमोशन के दौरान किसी भी शहर में नहीं दिखीं। देखिये फिल्म की एक झलक।


Click it and Unblock the Notifications