तस्वीरों में- आमिर को छोड़ सलमान को फेविकॉल लगाने पहुंची करीना

कहते हैं कि हर एक्टर एक्ट्रेस के लिये उनकी फिल्म का प्रीमियर सबसे महत्वपूर्ण होता है लेकिन अगर कोई एक्टर एक फिल्म के प्रमियर को छोड़ अपनी दूसरी आने वाली फिल्म के प्रमोशन के लिए जाए तो आप क्या कहेंगे? यही ना कि एक्टर के लिए वो दूसरी फिल्म ज्यादा महत्वपूर्ण है। जी हां इसीलिए तो करीना कपूर को लेकर लोग कह रहे हैं कि उन्हें तलाश से ज्यादा अपने करीबी दोस्त सलमान की फिल्म की चिंता है और इसलिए वो जब आमिर खान को उनकी सबसे ज्यादा जरुरत थी वो सलमान खान के शो बिग बॉस में फेविकॉल से का प्रमोशन कर रही थीं।

हालांकि करीना का कहना है कि सलमान खान, शाहरुख खान और आमिर खान तीनों के साथ करीना की काफी अच्छी बॉंडिंग है और वो तीनों खानों के काफी करीब भी हैं और उन्होंने ये भी कहा "मुझे लगता है कि सारे खानों के साथ मेरा फेविकॉल कनेक्शन है।" लेकिन करीना ने हाल ही में तलाश फिल्म का प्रीमियर छोड़ दबंग 2 के फेविकॉल का प्रमोशन करके ये साबित कर दिया कि आमिर से ज्यादा उन्हें अपने दोस्त सलमान खान की चिंता है।

तलाश के प्रीमियर पर करीना कपूर तो नहीं आईं लेकिन उनके पिता रंधीर कपूर जरुर आए। करीना कपूर के ना आने की वजह से सैफ अली खान भी इस पार्टी में शामिल नहीं हुए। हालांकि तलाश फिल्म बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा बिजनेस कर रही है और उम्मीद है कि ये फिल्म भी इस साल 200 करोड़ क्लब में शामिल होगी। लेकिन करीना के इस तरह तलाश को लेकर बिफिक्री की कुछ तो वजह होगी। कुछ समय पहले करीना ने कहा था कि उनके पति सैफ ने उन्हें फेविकॉल से गाने को करने के लिए फोर्स किया था और कहा था कि ये फिल्म इस साल की सबसे सफल फिल्म में शामिल होगी आखिर इसमें सलमान जो हैं। तो कहीं करीना आमिर की तुलना में सलमान को ज्यादा हिट मान कर तवज्जो तो नहीं दे रहीं? खैर सच तो करीना ही जानती हैं। आइये दिखाते हैं सलमान संग क्या मस्ती धमाल किया करीना ने।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X