Pics: 'तलाश' से 'दबंग 2' तक करीना कपूर खान
सैफ अली खान से शादी के बाद से ही करीना कपूर काफी खुश हैं और अब अपनी फिल्म 'तलाश' को बॉक्स ऑफिस पर मिल रही सफलता को देख तो करीना की खुशी सांतवे आसमान पर पहुंच गयी है। उनके साथ साथ उनके पति सैफ अली खान भी तलाश में करीना के अभिनय को मिल रही सराहना से खुद को एक भाग्यशाली पति महसूस कर रहे हैं। सैफ ने तो करीना की इस सफलता का जश्न मनाने का फैसला भी कर लिया है। करीना का मानना है कि तलाश फिल्म से उन्होंने ये साबित कर दिया है कि एक्ट्रेसेस का फिल्मी करियर शादी के बाद खत्म नहीं हो जाता। लेकिन तलाश को क्या करीना की शादी के बाद की फिल्म कहा जा सकता है इस बात पर हमें संदेह है।
तलाश फिल्म पहले 2011 में रिलीज होने वाली थी लेकिन बाद में इसकी रिलीज डेट जून 2012 कर दी गयी और आखिरकार ये फिल्म नवंबर में रिलीज हुई करीना की शादी के मात्र एक महीने बाद। आमिर खान की फिल्म होने के नाते तलाश को पहले से ही काफी सुर्खियां मिल रही थीं और फिर करीना की ये फिल्म उनकी शादी से पहले ही बन चुकी थी हालांकि ये रिलीज उनकी शादी के बाद हुई।
तलाश के बाद करीन जल्द ही सलमान खान की दबंग 2 में फेविकॉल आइटम सॉंग में नज़र आने वाली हैं। दबंग 2 में भी करीना के डांस की काफी तारीफ हो रही है और शादी के बाद करीना की ये दूसरी फिल्म होगी और जैसा की सबको पता ही है कि दबंग की तरह ही दबंग 2 भी हिट होगी ही। तो करीना के पास एक और पार्टी की वजह होगी। कहा जा सकता है कि ये खान सरनेम करीना को काफी सूट हो रहा है। तो आइये देखिये शादी के बाद करीना का बदला हुआ रुप।


Click it and Unblock the Notifications