रीमा की नज़रों से देखिये कैसी है तलाश

रीमा कागती, तलाश फिल्म की निर्देशक ने फिल्म के बारे में बताते हुए कहा "ये एक सस्पेंस ड्रामा है। मैं फिल्म के बारे में तो ज्यादा कुछ नहीं बता सकती लेकिन ये बता सकती हूं कि फिल्म में बहुत सारा सस्पेंस है साथ ही फिल्म में थ्रिलर भी है। मुझे लगता है कि तलाश एक बहुत ही भावनात्मक फिल्म है इसीलिए हम इसे सस्पेंस ड्रामा कह रहे हैं। इसकी कहानी मुंबई में पुलिस की तलाश की वजह से पैदा होने वाली मुश्किलों और इस तलाश के चलते बहुत कुछ खो देने पर आधारित है।"
रीमा ने कहा कि "आमिर खान फिल्म में काफी हद तक इन्वॉल्व थे लेकिन वो कभी भी मेरी सोच के बीच में नही आए। मुझे बहुत पसंद है कि मेरी पूरी टीम अपने सुझावों को लेकर मेरे पास आए। मैं, जोया अख्तर, फरहान अख्तर जैसे लोग दूसरों के सुझावों को लेकर काफी उत्सुक रहते हैं। मुझे लगता है कि आमिर खान बेहतरीन हैं। असिस्टेंट डायरेक्टर की तरह मैंने दो फिल्में आमिर के साथ की हैं और वो मुझे पिछले 10-12 सालों से जानते हैं। उनके साथ काम करना मेरी जिंदगी का सबसे बेहतरीन समय है।"
रानी और करीना कपूर के साथ रीमा के अनुभव पूछने पर रीमा ने कहा "दोनों बहुत अलग हैं। रानी को तैयारी और होमवर्क करना बहुत पसंद है, वो हमेशा आगे रहना चाहती हैं और करीना उनकी बिल्कुल विपरीत हैं। करीना को किसी तरह का होमवर्क करना नहीं पसंद और एक निर्देशक होने के नाते मेरा यह काम है कि मैं अपने एक्टरों के अनुसार काम करुं।"


Click it and Unblock the Notifications