रेडलाइट एरिया का दर्द है तलाश
आमिर खान की बहुप्रतिक्षित फिल्म तलाश का प्रमोशन अब जोरों पर होने जा रहा है। फिल्म नंवबर में प्रदर्शित हो रही है फिल्म में आमिर खान मूंछों वाले पुलिस कर्मी बनें हैं जो कि कार्लगर्ल और रेडलाइट एरिया के दर्द की तलाश करता है। इस फिल्म की आधे से ज्यादा शूटिंग कमाथीपुरा में हुई है जो मुंबई का सबसे पुराना और एशिया का दूसरा सबसे बड़ा रेडलाइट एरिया है।
फिल्म में आमिर खान की पत्नी खंडाला गर्ल रानी मुखर्जी हैं जिन्हें इस फिल्म से काफी उम्मीदें हैं क्योंकि लगातार असफलताओं से मात खायीं रानी की यह आखिरी आस हैं तो वहीं हाल ही में मिस करीना कपूर से मिसेज करीना खान बनीं बेबो की यह पहली फिल्म है जो उनकी शादी के बाद रिलीज हो रही है।फिल्म की कहानी एक सस्पेंस थ्रिलर है जिसके बारे में अभी कोई खुलासा नहीं किया गया है। आमिर के फैंस को उम्मीद है कि तलाश उनकी हर फिल्म की तरह अलग और अच्छी होगी। फिलहाल इसी फिल्म के चलते आमिर खान करीना की शादी में नहीं पहुंचे थे देखते हैं कि उनकी उम्मीदों की तलाश लोगों की तलाश पूरी कर पाती है या नहीं। फिलहालरीमा कागती ने तो दावा किया है कि तलाश को लोग लंबे समय तक भूल नहीं पायेंगे।


Click it and Unblock the Notifications
