तलाश की लाश का पोस्टमार्टम- ट्विटर रिव्यू
आपने ये कहावत तो सुनी होगी की ऊंची दुकान फीके पकवान। इस कहावत को चरितार्थ करती है आमिर खान की तलाश फिल्म। इसके बावजूद अगर आप अभी भी आमिर खान की तलाश देखने प्लान कर रहे हों कृप्या ट्विटर यूजर्स से इसके बारे में जानने की कोशिश भूल कर भी ना करें। क्योंकि ट्विटर के अनुसार जाएंगे तो आपको आमिर की तलाश की लाश ही मिलेगी और वो भी पोस्टमार्टम के साथ। आपको यकीन नहीं हो रहा ना तो बस आप खबर आगे पढ़ते जाइये और आपको सब कुछ पता चल जाएगा।
आज 30 नवंबर रिलीज हुई फिल्म तलाश को देखने के लिए लोग पिछले साल से बेताब हो रहे थे। तलाश फिल्म में कई ऐसी बातें थीं जो फिल्म को देखने के लिए लोगों को उत्साहित कर रही थीं। फिल्म की सबसे पहली खास बात तो यही थी कि ये आमिर खान की फिल्म थी। दूसरी खास बात ये थी कि इस फिल्म में पहली बार आमिर खान, रानी मुखर्जी और करीना कपूर एक साथ नज़र आने वाले थे। इन सभी बातों को लेकर लोग तलाश को लेकर इतना ज्यादा उत्सुक हो उठे कि फिल्म के रिलीज होने से पहले ही फिल्म ने 135 करोड़ की कमाई कर ली।
लेकिन फिल्म को देखकर आने वाले दर्शकों की राय जानें तो तलाश फिल्म इतनी भी अच्छी नहीं जितनी बताई जा रही थी। फिल्म के प्रमोशन से लेकर प्रीमयर तक में आमिर खान सहित तलाश की पूरी टीम ने कोई कसर नहीं तोड़ी लेकिन फिल्म में कहां कमी रह गयी कि इसे इतने बुरे कमेंट्स मिल रहे हैं। खैर अब इतने बुरे कमेट्स मिलने के बाद आमिर इस बात की भी तलाश तो जरुर करेंगे। चलिये आपको भी बताते हैं कि आमिर खान की तलाश के मारे लोगों ने ट्विटर पर क्या क्या कमेमट्स किये हैं।


Click it and Unblock the Notifications