Pics: फैन्स निराश पर तलाश हिट

अगर सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर कमाई का पहलू लिया जाए तो तलाश इस साल की हिट फिल्मों में से एक है। लेकिन अगर फैन्स को खुश करने और उनकी उम्मीदों पर खरे उतरने को आप फिल्म का हिट होना मानते हैं तो तलाश फिल्म शायद इस साल की फ्लॉप फिल्मों में से एक होगी। ट्विटर, फेसबुक पर जितने भी लोगों ने तलाश फिल्म को देखने के बाद कमेंट किये हैं वो काफी निराशाजनक हैं। कईयों का तो यहां तक कहना है कि ये फिल्म आमिर खान और फरहान अख्तर की फिल्म लगती ही नहीं बल्कि विक्रम भट्ट और राम गोपाल वर्मा की फिल्म लगती है।

फिल्म के क्लाइमेक्स में भूत का आना फिल्म का सबसे निराश करने वाला पहलू है। हालांकि फिल्म की एडवांस बुकिंग के चलते तलाश ने अभी तक 135 करोड़ का बिजनेस कर लिया है लेकिन इसके बावजूद फिल्म को देखने के बाद बहुत ही कम लोगों ने तलाश को अच्छा और मनोरंजक बताया है। तलाश ने पहले ही दिन पूरे 15 करोड़ कमाए हैं। फिल्म समीक्षकों की मानें तो तलाश बहुत ही बेहतरीन फिल्म है जिसमें सस्पेंस, ड्रामा, रोमांस सबकुछ है। ट्रेड एनालिस्ट तरन आदर्श का भी कहना है कि तलाश बहुत ही उम्दा फिल्म है और हर किसी को इसे देखना चाहिए। लेकिन आमिर के फैन्स को इस फिल्म ने बहुत निराश किया है।

फिल्म का क्लाइमेक्स और इसका सीक्रेट कई लोगों ने फेसबुक, ट्विटर पर अपने दोस्तों के साथ शेयर कर लिया है लेकिन फिर भी लोग फिल्म को देखने जा रहे हैं सिर्फ आमिर के नाम पर। इस साल वैसे कई ऐसी फिल्में आईं जिन्हें देखने लोग सिर्फ इसलिए गये क्योंकि उस फिल्म में उनका फेवरेट हीरो या हिरोइन थे। राउडी राठौर, एक था टाईगर, जिस्म 2 कुछ ऐसी ही फिल्मों में से हैं। लेकिन देखा जाए तो तलाश कम से कम कहानी के मामले में इन फिल्मों से काफी बेहतर है। आमिर खान, करीना कपूर और रानी मुखर्जी की एक्टिंग फिल्म का एक बहुत ही मजबूत पहलू है। साथ ही फिल्म में मुंबई का जो चेहरा दिखाय गया है उसके लिए कैमरामैन की जितनी तारीफ की जाए वो कम है।

अब बॉक्स ऑफिस पर तो तलाश हिट हो चुकी है लेकिन फैन्स की निराशा को देख हमें पता है कि मिस्टर परफैक्शनिस्ट आमिर खान भी निराश तो जरुर होंगे लेकिन कोई बात नहीं आमिर के नाम पर लोग फिल्म को साल की सबसे सफल फिल्मों में शामिल जरुर करेंगे। इस साल नहीं तो अगले साल धूम से आमिर शायद अपने फैन्स की निराशा दूर कर पाएंगे। सो इट्स ओके आमिर, बेटर लक नेक्ट टाइम। देखिये आमिर की तलाश तस्वीरो में

तलाश फिल्म तस्वीरों में

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X