फरहान की रिक्वेस्ट- प्लीज़ तलाश के सीक्रेट को सीक्रेट रखें

हालांकि फिल्म के बिजनेस पर अभी तक इस अफवाह का कोई खास प्रभाव नहीं पड़ता दिख रहा है लेकिन इसके बावजूद फिल्म के निर्माता लोगों से ये अपील कर रहे हैं कि इस तरह की खबरों को ना फैलाया जाए। सबसे पहले तो इस रीमा कागती ने कहा कि इस एसएमएस में कही गयी बात सच हो या ना हो लेकिन इस तरह की अफवाहों से लोगों की फिल्म को देखने को लेकर उत्सुकता कम हो जाती है। इन अफवाहों के फैलने के बाद से तलाश टीम से कहा गया कि वो फिल्म के प्रमोशन के दौरान भी फिल्म के बारे में ज्यादा कुछ ना कहें।
अब फिल्म के निर्माता फरहान अख्तर ने इस अफवाह को इतनी पब्लिसिटी मिलते देख ट्विटर पर लिखा है कि इसे आगे ना बढ़ाएं। उन्होंने लिखा है "आप सभी से सविनय निवेदन है प्लीज तलाश के सीक्रेट को सीक्रेट रहने दें ताकि जो लोग इस फिल्म को देखना चाहते हैं वो फिल्म को पूरी तरह से इंज्वाय कर सकें। शुक्रिया।" फरहान अख्तर के साथ तलाश फिल्म की पूरी कास्ट भी इस तरह की अफवाह से काफी परेशान है। तलाश इस साल की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक है और इस तरह की अफवाहें लोगों के मन में से फिल्म को लेकर चल रही सस्पेंस को खत्म कर सकती है।


Click it and Unblock the Notifications