तस्वीरों में- 'जब तक है जान' से पीछे रह गयी 'तलाश'
आमिर खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म तलाश के रिलीज होने से पहले ये कयास लगाए गये कि आमिर की ये फिल्म फर्स्ट डे से ही इस साल की हिट फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ेगी। सबसे पहले नाम आया शाहरुख खान की 'जब तक है जान का'। कहा गया कि शाहरुख खान की फिल्म का रिकॉर्ड तोड़ तलाश आगे निकल जाएगी लेकिन 30 नवंबर को जब बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट सामने आई तो लोगों को ये जानकर आश्चर्य हुआ कि 'तलाश' 'जब तक है जान' से पीछे रह गयी।
यश चोपड़ा की आखिरी फिल्म 'जब तक है जान' जिसमें शाहरुख खान, कैटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा ने मुख्य भूमिका निभाई है ने रिलीज के पहले ही दिन 2500 थियेटरो में पूरे 15.23 करोड़ कमाए। फिल्म 13 नवंबर को दीवाली के दिन रिलीज हुई थी। फिर 30 नवंबर को रिलीज हुई आमिर की तलाश पहले दिन मात्र 14.52 करोड़ कमाकर जब तक है जान से पीछे रह गयी। तलाश फिल्म से आमिर सहित पूरी टीम को काफी उम्मीदें हैं।
तलाश फिल्म को लेकर भले ही लोग काफी निराशाजनक बातें कह रहे हैं लेकिन सच तो ये है कि फिल्म में आमिर खान, रानी मुखर्जी और करीना कपूर की एक्टिंग काफी सराही जा रही है। आमिर खान हमेशा की तरह ही परफैक्शन के साथ नज़र आए हैं और करीना कपूर पूरी फिल्म में काफी खूबसूरत और सेक्सी लगी हैं। जहां तक बात है रानी मुखर्जी की तो उन्होंने भी हमेशा की तरह ही अपने किरदार को बखूबी जिया है। आमिर और रानी की जोड़ी काफी बेहतरीन लगी है साथ ही आमिर और करीना भी अच्छे दिखे हैं। तलाश को अभी से इस साल की हिट फिल्म में शामिल कर दिया गया है। फिल्हाल देखिये जब तक है जान और तलाश की एक झलक इन तस्वीरों में।


Click it and Unblock the Notifications