Saiyaara का नाम लेते हुए यूपी पुलिस ने दी ये चेतावनी, बोले- 'दिल दो लेकिन ओटीपी नहीं..'

Saiyaara

Saiyaara UP Police- सैयारा फिल्म को लेकर अब हर जगह बात हो रही है। इस फिल्म को देखकर बेहोश रहे लोगों की तस्वीरें और वीडियोज भी आपने जरूर देखे होंगे। बता दें कि अब इस यूपी पुलिस ने कुछ ऐसा कर दिया है कि सोशल मीडिया लोग बात कर रहे हैं।

यूपी पुलिसा ने सैयारा का नाम लेते हुए लोगों को चेतावनी दी है। उनका कहा है कि दिल दो लेकिन ओटीपी नहीं। जी हां, दरअसल साइबर क्राइम को लेकर जागरूक करती पुलिस ने ये पोस्ट सोशल मीडिया अकाउंट पर किया है।

सैयारा को देखकर बेहोश होते लोगों के लिए पुलिस का कहना है कि दिल दो लेकिन ओटीपी नहीं देना वरना असली में बेहोश होना किसको कहते हैं वो पता चल जाएगा।

क्या है आई लव यू फ्रॉड?

बता दें कि साइबर पुलिस ने लोगों को चेतावनी दी है कि किसी के साथ अपना ओटीपी शेयर ना करें। सैयारा के इस दौरान कई फेक लोग सोशल मीडिया पर मिलते हैं और प्यार के जाल में फंसाते हैं। बाद में आई लव यू बोलकर विश्वास जीतते हैं।

जब उनको लगता है कि सामने वाला भरोसा करने लगा है तो ओटीपी पूछते हैं और बैंक के सारे पैसे उड़ा देते हैं। इसी को लेकर पुलिस ने सैयारा का सहारा लिया है। थिएटर में बेहोश हो रहे लोगों के लिए पुलिस ने कहा है कि दिल दो लेकिन ओटीपी नहीं। वरना सच में पता चल जाएगा कि असली में बेहोश होना किसको बोलते हैं।

सैयारा फिल्म के साथ जोड़कर बोलने से लोग इससे जल्दी कनेक्ट कर रहे हैं और रिएक्शन दे रहे हैं। अहान पांडे और अनीत पड्डा की इस फिल्म ने रिलीज होकर बॉक्स ऑफिस पर बवाल काट दिया है। फिल्म को मोहित सूरी ने निर्देशित किया है और आदित्य चोपड़ा इसके निर्माता है। देखने वाली बात होगी कि फिल्म 200 करोड़ का आंकड़ा कब पार करती है।

More from Filmibeat

Read more about: saiyaara
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X