..................... takht shooting to begin in February 2020, release in Christmas 2020 - Hindi Filmibeat

करण जौहर की तख्त - फरवरी 2020 से शुरू होगा बॉलीवुड का सबसे बड़ा धमाका

करण जौहर की तख्त को लेकर तैयारियां तेज़ी से चल रही हैं और अब खबर है कि फिल्म फरवरी 2020 से फ्लोर पर जा रही है। माना जा रहा है कि फिल्म क्रिसमस 2020 में रिलीज़ की जाएगी। इसलिए फिल्म का पहला शे़ड्यूल, विकी कौशल, रणवीर सिंह और करीना कपूर और जान्हवी कपूर के साथ फरवरी 2020 में शुरू हो जाएगा।

फिल्म दिसंबर 2020 में रिलीज़ होगी लेकिन ये क्रिसमस होगा या नहीं ये फिलहाल किसी को नहीं पता है। काफी समय से अफवाहें चल रही थीं कि कलंक के बाद ये फिल्म अब डिब्बाबंद कर दी गई है।

takht-shooting-to-begin-in-february-2020-release-in-christmas-2020

तख्त, करण जौहर का महत्तवाकांक्षी प्रोजेक्ट है जिसे वो खुद डायरेक्ट कर रहे हैं। फिल्म की स्टारकास्ट भी शानदार है। इसलिए फिल्म के डिब्बाबंद होने की खबरों ने फैन्स को निराश कर दिया था। लेकिन अब ये तय है कि फिल्म का काम तेज़ी से चल रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X