Takht- इस दिन से शुरु होगी फिल्म की शूटिंग- आलिया और रणवीर के अलावा ये सितारे करेंगे धमाल
काफी समय से करण जौहर प्रोडक्शन की फिल्म तख्त को लेकर काफी समय से चर्चा है। अब इस फिल्म को लेकर एक खबर आ रही है जो कि काफी शानदार है। दरअसल फिल्म की शूटिंग शुरु करने को लेकर कई तरह की अफवाहें सामने आई थीं लेकिन अब सूत्रों से पता चला है कि फि्ल्म की शूटिंग फरवरी 2020 को शुरु हो जाएगी। इस फिल्म के लीड रोल में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट नजर आने वाले है। गौरतलब है कि तख्त एक मल्टीस्टारर फिल्म है जो कि एक शानदार कहानी के साथ आपके सामने आने वाली है। आइए आपको मिलाते हैं इस फिल्म के सभी सितारों से...
करण जौहर इस समय कई फिल्मों को लेकर चर्चा में हैं जबकि उनकी एक मल्टीस्टारर फिल्म कलंक हाल ही में बुरी तरह से फ्लॉप हुई है। इस फिल्म से उनको काफी उम्मीदें हैं।


Click it and Unblock the Notifications