तख्त 2020: करण जौहर ने दिया फिल्म की तैयारी का #SneakPeek वीडियो, बेहद शानदार
करण जौहर का महत्त्वाकांक्षी प्रोजेक्ट तख्त, पूरे ज़ोर शोर से अपनी तैयारी कर रहा है। हाल ही में डायरेक्टर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर फिल्म से संबंधित एक वीडियो शेयर कर फैन्स के लिए फिल्म का इंतज़ार और बढ़ाया। इस वीडियो में करण जौहर उस जगह लेकर जाते हैं जहां तख्त की तैयारी चल रही है।
जहां किनारे पर फिल्म के लोगो का पोस्टर रखा हुआ है वहीं दीवार पर फिल्म की पूरी स्टारकास्ट की ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीरें लगी हुई हैं। लेकिन सबसे ज़्यादा ध्यान खींचा बिल्कुल अंत में लगी कुछ तस्वीरों ने जो किसी मुग़ल दरबार की याद दिलाएंगी। ये शायद फिल्म के सेट के नमूने हैं।

गौरतलब है कि इससे पहले भी करण जौहर, तख्त को लेकर कुछ अपडेट शेयर कर चुके हैं। फिल्म दिसंबर 2020 में रिलीज़ होगी लेकिन ये क्रिसमस होगा या नहीं ये फिलहाल किसी को नहीं पता है। काफी समय से अफवाहें चल रही थीं कि कलंक के बाद ये फिल्म अब डिब्बाबंद कर दी गई है।
तख्त, करण जौहर का महत्तवाकांक्षी प्रोजेक्ट है जिसे वो खुद डायरेक्ट कर रहे हैं। फिल्म की स्टारकास्ट भी शानदार है। इसलिए फिल्म के डिब्बाबंद होने की खबरों ने फैन्स को निराश कर दिया था। लेकिन अब ये तय है कि फिल्म का काम तेज़ी से चल रहा है।


Click it and Unblock the Notifications