Takht: धमाकेदार ऐलान, अनिल कपूर निभाएंगें इस शहंशाह का किरदार, बढ़ाना पड़ेगा वजन
अनिल कपूर इस समय करण जौहर की अगली फिल्म तख्त को लेकर चर्चा में चल रहे हैं और वो इस मल्टीस्टारर फिल्म में एक लीड रोल निभाते हुए नजर आने वाले हैं। बता दें कि इस फिल्म में वो शाहजहां का किरदार निभाने वाले हैं जिसके लिए उनको वजन बढ़ाने के लिए बोला गया है। फिल्म की शूटिंग शुरु होने से पहले उनको काफी वजन बढाना होगा जिसकी डाइट भी वो शुरु कर चुके हैं। अभी अनिल कपूर पूरी तरह से फिट हैं जो शंहशाह शाहजहां के रोल के लिए ठीक नहीं हैं।
इसके अलावा इस फिल्म में जाह्नवी कपूर, विकी कौशल, रणवीर सिंह, करीना कपूर, आलिया भट्ट और भूमि पेडनेकर नजर आने वाले हैं। जान्हवी कपूर फिल्म में विकी कौशल से रोमांस करती नज़र आएंगी।

फिल्म में वो औरंगज़ेब की प्रेमिका के किरदार में नज़र आएंगी जो कि एक दासी है। तख्त एक मल्टीस्टारर प्रोजेक्ट है और 2020 में रिलीज़ होगी। इस बीच जान्हवी कपूर शशांक खेतान की एक एक्शन फिल्म में वरूण धवन के अपोज़िट नज़र आएंगी।
फिलहाल अनिल कपूर इस तरह के रोल में पहली बार नजर आने वाले हैं। हालांकि उन्होने अपने फिल्मी करियर में कई तरह के किरदार निभाए हैं...


Click it and Unblock the Notifications