बीबीसी टेक वन
पिछले हफ्ते रिलीज़ हुई फ़िल्म पटिअला हाउस बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमल नहीं कर पायी. अक्षय कुमार की इस फ़िल्म से जिस तरह की कमाई की उम्मीद लगाई जा रही थी वो उस पर ख़री नहीं उतरी
अक्षय कुमार की फ़िल्में चाहे बॉक्स ऑफिस पर पैसा कमाएं या कमाएं लेकिन इससे उनकी लोकप्रियता में कोई कमी नहीं आई है.
ऐड गुरु प्रह्लाद कक्कर कहते हैं कि अक्षय की यही बात उन्हें युवा वर्ग के बीच एक असली हीरो के रूप में साबित करती है.
इस हफ्ते आप बीबीसी टेक वन में फ़िल्म समीक्षक अर्नब बैनर्जी से सुन सकते हैं की विशाल भरद्वाज की फ़िल्म सात खून माफ़ उन्हें कैसे लगी.
फ़िल्म में मुख्य भूमिका में हैं अभिनेत्री प्रियंका चोपडा. जो फ़िल्म में अपने सात पतियों का अलग अलग तरीके से खून कर देती हैं.


Click it and Unblock the Notifications











