बीबीसी टेक वन: चटपटी फ़िल्मी गपशप

मनोरंजन की दुनिया से सप्ताह भर की चटपटी ख़बरें समेटे बीबीसी हिंदी एफ़एम का विशेष कार्यक्रम 'बीबीसी टेक वन'.
बीबीसी टेक वन फिल्म समीक्षक नम्रता जोशी बता रही हैं पिछले हफ्ते रिलीज़ हुई फिल्म काइट्स के बॉक्स ऑफिस नफे नुक्सान की. साथ ही नम्रता बता रही हैं आने वाले हफ़्तों में कौन सी फिल्में होंगी दर्शकों के बीच.
सुनिए बीबीसी टेक वन
बीबीसी टेक वन टिंसेल टॉक में बातचीत अभिनेता आमिर खा़न से. आदमी बड़ा हो या छोटा सफलता किसे अच्छी नहीं लगती, लेकिन आमिर कहते हैं की सफलता के पीछे भागने की बजाये हमें कोशिश करनी चाहिए की हम अपना काम बेहतरी से करें.
साथ ही बीबीसी टेक वन में हैं निर्माता निर्देशक करण जौहर. 'कुछ कुछ होता है', 'कभी ख़ुशी कभी ग़म' और 'माई नेम इज़ खा़न' जैसी फिल्में बनाने वाले करण जौहर ने इस सप्ताह मनाया अपना जन्मदिन. बीबीसी टेक वन में सुनिए करण जौहर जो बता रहे हैं कि कैसे बदली उनकी ज़िंदगी.
करण जौहर की फिल्मों में प्रेम प्रसंग को बहुत खू़बसूरती से दर्शाया जाता है. उनके प्रोडक्शन बैनर की अगली फिल्म भी एक प्रेम कहानी ही है. फिल्म का नाम है 'आइ हेट लव स्टोरीस'. फिल्म में मुख्य भूमिका में हैं सोनम कपूर और इमरान खा़न. बीबीसी टेक वन के इस अंक में सोनम बता रही हैं अपनी निजी ज़िन्दगी के कुछ अनछुए पहलुओं के बारे में.
साथ ही सुनिए अनिल कपूर को जो कहते है की उन्हें अपनी बेटी सोनम कपूर पर फक्र है.


Click it and Unblock the Notifications