बीबीसी टेक वन: चटपटी फ़िल्मी गपशप

बीबीसी टेक वन: चटपटी फ़िल्मी गपशप

बीबीसी टेक वन के इस अंक में सुनिए स्वाति बक्शी के साथ भारत में पिछले हफ़्ते रिलीज़ हुई फ़िल्मों-‘उड़ान’ और ‘तेरे बिन लादेन’ का टिकट खिड़की पर प्रदर्शन कैसा रहा और साथ होंगी 'बीबीसी टेक वन' की फ़िल्म क्रिटिक नम्रता जोशी।

कान फ़िल्म महोत्सव में भारत की आधिकारिक प्रविष्टि रही फ़िल्म -‘उड़ान’ निर्देशक विक्रमादित्य मोटवाने की पहली फ़िल्म है लेकिन दर्शकों को पसंद आई है। वहीं अगर ‘तेरे बिन लादेन’ की बात की जाए तो एक गंभीर मुद्दा उठाते हुए भी नवोदित निर्देशक अभिषेक शर्मा ने हास्य का सहारा लेकर दर्शकों को बांधने में सफलता हासिल की है। फ़िल्म के संगीत की भी सराहना हुई है।

सुनिए बीबीसी टेक वन

इस हफ़्ते बॉक्स ऑफ़िस पर केवल एक ही फ़िल्म रिलीज़ हो रही है-खट्टा मीठा। प्रियदर्शन निर्देशित खट्टा मीठा के मुख्य कलाकारों में हैं अक्षय कुमार औऱ तृषा। अक्षय कुमार अपने फ़िल्म और अपने किरदार पर बात करेंगे।

टिंसेल टॉक

टिंसेल टॉक में अभिनेता अनिल कपूर बता रहे हैं कि वो बचपन से ही रेडियो सुनने के शौक़ीन रहे हैं और रेडियो कई मायनों में टेलीविज़न को मात देता है। इसके साथ ही शेखर कपूर बात कर रहे हैं हिन्दी फ़िल्मों में आए बदलाव की। शेखर कहते हैं कि फ़िल्में अपने मुख्य दर्शक वर्ग से दूर होती जा रही हैं।

ख़ास बात

ऑस्कर विजेता संगीतकार ए आर रहमान से ख़ास बातचीत।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X