बीबीसी टेक वन

By Staff
बीबीसी टेक वन

दीप्ती कार्की

बीबीसी संवाददाता

मनोरंजन की दुनिया से सप्ताह भर की चटपटी ख़बरें समेटे बीबीसी हिंदी एफ़एम का विशेष कार्यक्रम 'बीबीसी टेक वन'.

बीबीसी टेक वन के इस अंक में हम बताएँगे भारत में इस सप्ताह रिलीज़ हो रही फ़िल्मों के बारे में और हमारे साथ होंगे 'बीबीसी टेक वन' के फ़िल्म क्रिटिक सुभाष के झा.

सुभाष के झा के साथ आप जान पाएँगे पिछले सप्ताह रिलीज़ हुई फ़िल्मों की बॉक्स आफ़िस रिपोर्ट भी.

इस हफ़्ते बॉक्स ऑफिस पर आई फिल्मों में शामिल हैं वादा रहा, बाबर्र और आमरस. वादा रहा का निर्देशन किया है नन्हे जैसलमेर और हीरोज़ जैसी फिल्में बनाने वाले समीर कार्निक ने. फिल्म में मुख्य भूमिका निभा रहे हैं बॉबी देओल और कंगना रनौत. फिल्म के बारे में बॉबी देओल का कहना है की ये फिल्म एक इमोशनल ड्रामा है.

वहीँ दूसरी फिल्म बाबर्र में नज़र आ रहे हैं मिथुन चकर्वर्ति, ओंम पूरी, सोहम शाह, सुशांत सिंह और उर्वशी शर्मा. फिल्म का निर्देशन किया है आशु त्रिखा ने. फिल्म की कहानी छोटे शैरोन में पनपते जुर्म पर आधारित है.

वहीँ आमरस की कहानी चार दोस्तों के इर्द-गिर्द घुमती है. इस फिल्म का निर्देशन किया है बासु चेटर्जी की बेटी रुपाली गुहा ने. जो अपनी इस फिल्म के ज़रिये सभी से कहना चाहती हैं की हमें अपने दोस्त की कद्र करनी चाहिए.

बीबीसी टेक वन टिन्सल टॉक में बात इस हफ्ते दिए गए नेशनल फिल्म अवार्ड्स की.

इस हफ्ते दिए गए साल २००७ के लिए नेशनल फिल्म अवार्ड्स. शाहरुख़ खान की फिल्म चक दे इंडिया ने अपने नाम किया लोकप्रिय एवं स्वस्थ मनोरंजन प्रदान करने वाली सर्वोत्तम फ़िल्म. फिल्म के निर्देशक शिमित अमिन ये अवार्ड जीत कर बेहद खुश हैं. वहीँ रितुपर्णो घोष की अंग्रेजी फिल्म दी लास्ट लीयर में अपने किरदार के लिए सर्वोत्तम सह अभिनेत्री अवार्ड जीता शेफाली शाह ने. शेफाली का कहना है की इस सम्मान से बड़कर और कुछ नहीं है.

स्पेशल जूरी अवार्ड दिया गया फिल्म गाँधी माय फादर को और इस फिल्म में गाँधी जी का रोल निभाने वाले ऐक्टर दर्शन जरीवाला ले गए सर्वोत्तम सह अभिनेता अवार्ड... दर्शन का कहना है की ये किरदार उनकी ज़िन्दगी का सबसे अहम किरदार है. इस हफ्ते अपना 76वां जन्मदिन मनाया महान गायिका आशा भोसले ने. उन्होंने बताया की उनका पहला गाना एक मराठी फिल्म के लिए था. साथ ही उन्होंने कहा की जीवन के अनेकों उतार चढ़ाव उन्होंने हिम्मत के साथ पार किये. साथ ही गायक शान, संगीत निर्देशक अनु मालिक और जावेद अख्तर ने भी आशा जी की जम कर तारीफ की. आशा जी की छोटी बहन उषा मंगेशकर ने भी आशा जी की तारीफ करते हुए कहा की वोह बहुत ही जिंदा दिल इंसान हैं.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X