दर्शक बेवकूफ नहीं हैं: प्रियंका
बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा का कहना है कि दर्शक बेवकूफ नहीं है। उन्हें लगता है कि कुछ फिल्मकार अभी भी दर्शकों को नासमझ समझकर फिल्में बनाते हैं।
प्रियंका ने कहा, "मुझे उस समय आश्चर्य होता है जब फिल्मी दुनिया से जुड़े लोग हॉलीवुड फिल्मों के प्रदर्शन को लेकर उत्सुक रहते हैं। दरसअल हम उनकी फिल्मों को लेकर कुछ ज्यादा ही उत्सुक हैं।"
प्रियंका ने कहा, "जब हमारी अपनी फिल्म प्रदर्शित होती है तो हम सहम कर कदम उठाते हैं और कहते हैं कि हमने अपने दर्शकों के लिए फिल्म बनायी है। अरे, अब आप यह समझ लें कि दर्शकों की समझ वैश्विक है। इसलिए हमें दर्शकों के लिए कुछ नया और अलग पेश करना होगा।"
प्रियंका ने कहा कि उनकी आगामी फिल्म 'कमीने' दर्शकों को पसंद आएगी। निर्देशक विशाल भारद्वाज की यह फिल्म शुक्रवार को प्रदर्शित होने वाली है।


Click it and Unblock the Notifications