Bagga Is Potty Dhone Wala Mugga.. BJP नेता की हुई थी थू-थू, जानिए कौन है बिग बॉस में एंट्री लेने वाले तेजिंदर

Bigg Boss 18 Confirm Contestant Tajinder Pal Singh Bagga: बिग बॉस 18 प्रीमियर को कुछ ही घंटे बचे हैं। ऐसे में शो से जुड़ी काफी सारी जानकारी सामने आ रही है और फैंस की एक्साइटमेंट डबल कर रही हैं। शो के सभी कंफर्म कंटेस्टेंट की लिस्ट सामने आ चुकी है। इस लिस्ट में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेता तेजिंदर पाल सिंह बग्गा का नाम हर किसी को काफी हैरान कर रहा है।
तेजिंदर पाल सिंह बग्गा का विवादों से काफी पुराना नाता है ऐसे में इनकी एंट्री बिग बॉस के घर में और भी काफी दिलचस्प होती दिखाई दे रही है। आइए आपको तेजिंदर पाल सिंह बग्गा के बारे में डिटेल से बताते हैं। तेजिंदर पाल सिंह बग्गा राजनीति की दुनिया से हैं। वो भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के दिल्ली यूनिट के प्रवक्ता हैं। इसके अलावा वो एक टी-शर्ट क्लोदिंग के मालिक भी हैं, जहां पर देशभक्ति से जुड़ी टीशर्ट मिलती हैं।
तेजिंदर पाल सिंह बग्गा अपने बयानों को लेकर अक्सर कॉन्ट्रोवर्सी क्रिएट करते रहते हैं और एक्स पर ट्रेंड करते रहते हैं। एक बार तो तेजिंदर पाल सिंह बग्गा को उनके विरोधियों ने इतना ट्रोल किया की ट्विटर पर '#BaggaIsPottyDhoneWalaMuaaga' ट्रेंड करने लगा था। इसके साथ ही उनके नाम कई और कॉन्ट्रोवर्सी रजिस्टर हैं। ऐसे में बिग बॉस के घर में तेजिंदर पाल सिंह बग्गा क्या क्या कारनामे करने वाले हैं ये देखना काफी दिलचस्प होगा।
आप हमेशा की तरह ही यह शो कलर्स टीवी पर रात 9 बजे देख सकते हैं। आज 6 अक्टूबर से शो टेलीकास्ट होने जा रहा है। इसके अलावा अगर आप ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देखना चाहते हो तो बता दें कि इस बार आप शो जियो सिनेमा पर देख सकते हैं, लेकिन पिछली बार की तरह इस बार भी यह शो ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आपके लिए फ्री नहीं है। इसलिए लिए आपको सब्सक्रिप्शन करना होगा।


Click it and Unblock the Notifications











