कृति खरबंदा को हुआ मलेरिया, बीमार चेहरे के साथ पोस्ट की सेल्फी
तैश एक्ट्रेस कृति खरबंदा ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर जानकारी दी कि उन्हें मलेरिया हो गया है। उन्होंने ये भी बताया कि अब उनकी हालत में सुधार हो रहा है। इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक सेल्फी पोस्ट की जिसमें वह काफी बीमार और वीक नजर आ रही थीं। हालांकि कृति खरबंदा का कहना है कि वह पहले से ज्यादा ठीक महसूस कर रही हैं और जल्द ही काम पर भी लौट आएंगी।
फैंस को ये मैसेज दिया
कृति खरबंदा ने अपनी सेल्फी पोस्ट करते हुए बताया कि साल 2020 हमें काफी कुछ सीखा कर जा रहा है। वह लिखती हैं, ये मेरा मलेरिया वाला चेहरा है। लेकिन मैं जानती हूं कि ये बीमारी ज्यादा दिन तक नहीं टिकने वाली। मैं जल्द ठीक हो जाऊंगी और काम पर भी लौट आऊंगी। मेरे फैंस और शुभचिंतकों को बता दूं कि अब मैं पहले से काफी ठीक महसूस कर रही हैं। साल 2020 ने हमें धैर्य सीखाया है।

तैश में आईं नजर
बता दें हाल में ही पुलकित सम्राट, जिम सरभ, हर्षवर्धन राणे की फिल्म तैश में वह नजर आई। जी5 की ये फिल्म वेब सीरीज के फॉर्म में भी रिलीज की गई। फिल्म पर फैंस और समीक्षकों के शानदार रिव्यू भी आए। फिल्म की कहानी और कलाकारों की एक्टिंग को लेकर सभी ने तारीफ की। यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर 29 अक्टूबर पर रिलीज हुई थी।
सोशल मीडिया लवर
बता दें कृति खरबंदा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और अपनी निजी और प्रोफेशनल लाइफ से जुड़ी चीजों को अपडेट करती हैं। वह सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर भी हैं। उन्हें लाखों लोग फॉलो करते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











