तैमूर की नैनी ने झाड़ी ऐसी अंग्रेजी, हैरान लोग बोले- 'राज्य मंत्री को हिंदी नहीं आती और इनको देखो..'

taimur viral video ramcharan

कई बार कुछ ऐसा जानने और देखने को मिलता है जो कि यकीन करना लायक नहीं होता। हाल ही में एक ऐसा ही वीडियो सामने आया था जिसमें महिला बाल विकास मंत्री ने गलत हिंदी लिखी थी।

वो बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ तक सही से नहीं लिख पाईं। वो काफी बुरी तरह से ट्रोल हुईं लेकिन अब जो वीडियो सामने आ रहा है वो आपको हैरान कर देगा। ये वीडियो तैमूर की नैनी का है जो कि फर्राटेदार अंग्रेजी झाड़ती हुईं नजर आ रही है।

जैसे ही वीडियो सामने आया लोग हैरान है और नैनी की तारीफ करते हुए उस महिला नेता को ट्रोल कर रहे हैं। लोगों का कहना है, एक ओर महिला मंत्री हैं और एक ओर नैनी का जॉब करने वाली ये पढ़ी लिखी महिला। बता दें कि तैमूर को बड़ा करने में इनका काफी बड़ा योगदान है।

इस वक्त हैं रामचरण की बेटी की नैनी

फिलहाल तैमूर बड़े हो चुके हैं और इस वक्त नैनी साउथ सुपरस्टार रामचरण के घर पर पहुंच गई हैं। यहां पर वो रामचरण की बेटी का ख्याल रखेंगी। इस वायरल वीडियो में वो इसी को लेकर बात करती हुईं नजर आ रही हैं। वो रामचरण की बेटी के जन्मदिन के मौके पर बात करते हुए विश कर रही हैं।

वो कहती हैं, ''हाय क्लिंकारा हैप्पी बर्थडे टू यू। तुम बहुत क्यूट, बेहद मासूम और काफी प्यारी बच्ची हो, थोड़ी सी शरारती भी हो। मुझे आपके साथ रहना अच्छा लगता है, मुझे आपके साथ खेलना अच्छा लगता है। मैं उपासना मैम और रामचरण सर की शुक्रगुजार हूं जिन्होने मुझे यहां बुलाया ताकि मैं उनकी बेटी की मदद कर सकूं। मैं आप सबकी और कोनिडेला फैमिली की शुक्रगुजार हूं और सभी का शुक्रिया अदा करती हूं, उन लोगों ने मेरी काफी हेल्प की है।'' फिलहाल आप देखिए ये वीडियो जो कि आग की तरह वायरल हो रहा है...

More from Filmibeat

Read more about: taimur viral video ramcharan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X