दिन में दो बार लाल कप्तान का Trailer देखता है तैमूर- सैफ अली खान
सैफ अली खान और करीना कपूर खान के साहबजादे तैमूर धीरे धीरे बड़े हो रहे हैं और उनका इंट्रेस्ट धीरे धीरे फिल्मों में भी बढ़ रहा है। इस समय एक ऐसी खबर सामने आ रही है जिसको सुनकर आप निश्चित ही चौंक जाएंगे। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान सैफ अली खान ने खुलासा किया तैमूर दिन में कम से कम 2 बार लाल कप्तान का ट्रेलर देखता ही देखता है। उन्होने बताया कि वो बोलता है कि मुझे मारा मारी वाला ट्रेलर दिखाओ..
पहले हम लोग समझे ये तानाजी की बात कर रहा है लेकिन बाद में पता चला कि वो लाल कप्तान की बात रहा है। गौरतलब है कि सैफ अली खान तानाजी में भी नजर आने वाले हैं।

फिल्म लाल कप्तान की बात करें तो सैफ अली खान काफी ज्यादा चर्चा में हैं और इस फिल्म से उनको काफी ज्यादा उम्मीदें हैं। ये फिल्म 18वीं शताब्दी के इर्द गिर्द घूमेगी और सैफ अली खान एक नागा साधु के रोल में नजर आने वाले हैं।
लेकिन ये फिल्म तैमूर को भी पसंद आ रही है ये देखने वाली बात है। फिलहाल आप देखिए तैमूर की कुछ शानदार तस्वीरें..


Click it and Unblock the Notifications











