तैमूर की एक और तस्वीर वायरल हो गई..देखते रह जाएंगे आप भी
सैफ और करीना के लाडले तैमूर अली खान हमेशा खबरों में अपनी लेटेस्ट तस्वीरों को लेकर रहते हैं। अभी कुछ दिनों पहले वो अपने मम्मी-पापा के साथ न्यू ईयर मनाने के लिए स्विटजरलैंड गए थे जहां वो काफी मस्ती करते भी दिखे। सैफ और करीना कहीं भी जाते हैं उनसे तैमूर के बारे में जरुर सवाल किया जाता है।
अब तैमूर के जन्मदिन की एक और तस्वीर वायरल हो रही है जो पटौदी पैलेस की है। इस तस्वीर में तैमूर मैट पर बैठे हैं और वहीं सैफ-करीना लेटे हैं और तैमूर को देख रहे हैं। ये तस्वीर सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रही है। आप भी देखिए तस्वीर।

हाल में एक इंटरव्यू में सैफ और करीना से तैमूर का निकनेम पूछा गया तो सैफ अली खान ने इसका भी खुलासा किया और तैमूर का निक नेम बताया। जी हां सैफ अली खान और करीना कपूर अपने लाडले तैमूर को प्यार से 'टिम' बुलाते हैं।
तैमूर अली खान मीडिया के चहेते स्टारकिड हैं। अभी हाल में एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि तैमूर बहुत ही स्पेशल हैं क्योंकि उनके पास जेनेटिक्स का खजाना है।उनकी झलक राजकपूर, रबिंद्रनाथ टैगोर से मिलती है तो उनकी शख्शियत मंसूर अली खान पटौदी जैसी है।
इसमें कोई शक नहीं है कि तैमूर वाकई बेहद खास हैं। सैफ अली खान और करीना कपूर ने कभी तैमूर को मीडिया से छिपाने की कोशिश नहीं की। वो हमेशा कहते हैं कि अगर वो तैमूर को छिपाते तो मीडिया अधिक पीछा करती लेकिन अब सब ठीक है।


Click it and Unblock the Notifications