वेकेशन इंज्वॉय करने के बाद नानी से मिलने पहुंचे लिटिल सुपरस्टार..सुपर क्यूट
करीना कपूर के बेटे तैमूर अली खान की जब भी तस्वीरें सोशल मीडिया में आती हैं तुरंत वायरल हो जाती हैं। वो इतने क्यूट हैं कि जितनी तारीफ की जाए कम होगी। तैमूर अपनी मम्मी के साथ नानी बबीता कपूर के यहां नजर आए और इस दौरान वो बहुत ही क्यूट लग रहे थे।
[ सनी लियोन की बेटी पहली बार आई नजर..पापा के साथ यूं कर रही थीं मस्ती]
वाकई इस तस्वीर को देखने के बाद आप तैमूर पर से अपनी नजर नहीं हटा पाएंगे। सोशल मीडिया पर ये तस्वीर धड़ल्ले से वायरल हो रही है और हर कोई तैमूर की तारीफ करते नहीं थक रहा है। आप भी उनकी तस्वीर पर डालिए एक नजर।

तैमूर और अबराम दो ऐसे स्टार किड्स हैं जो हर किसी के फेवरिट बन चुके हैं और कहना गलत नहीं होगा कि इन दोनों लिटिल सुपरस्टार की पॉपुलरैटी वाकई उनके पैरेंट्स से कम नहीं है। तैमूर के आगे सैफ अली खान और करीना कपूर का स्टारडम भी फीका नजर आता है।
तैमूर अभी फिलहाल 7 महीने के हैं और कई बार करीना कपूर उनके साथ नजर आ चुकी हैं। करीना कपूर मीडिया से तैमूर को छिपाने में विश्वास नहीं करती हैं। हाल में तुषार कपूर बेटे लक्ष्य के पहले जन्मदिन पर भी वो तैमूर के साथ नजर आईं थी। हर बार उनकी तस्वीर को देखकर फैन्स खुश हो जाते हैं।


Click it and Unblock the Notifications