मम्मी के बेस्ट फ्रेंड के यहां पहुंचे तैमूर..सुपरक्यूट
करीना कपूर के बेटे तैमूर अली खान की जब भी तस्वीरें सोशल मीडिया में आती हैं तुरंत वायरल हो जाती हैं। वो इतने क्यूट हैं कि जितनी तारीफ की जाए कम होगी। तैमूर अपनी मम्मी की बेस्ट फ्रेंड अमृता अरोड़ा के यहां नजर आए और इस दौरान वो बहुत ही क्यूट लग रहे थे।
[''सलमान बिज़ी है.. और मैं भी.. लेकिन हमारे बीच कोई लड़ाई नहीं है....'' ]
वाकई इस तस्वीर को देखने के बाद आप तैमूर पर से अपनी नजर नहीं हटा पाएंगे। सोशल मीडिया पर ये तस्वीर धड़ल्ले से वायरल हो रही है और हर कोई तैमूर की तारीफ करते नहीं थक रहा है। आप भी उनकी तस्वीर पर डालिए एक नजर।

तैमूर अपने जन्म के समय से ही सबके फेवरिट बन चुके है।वो तैमूर के आगे सैफ अली खान और करीना कपूर का स्टारडम भी फीका नजर आता है।सबसे अच्छी बात है कि करीना कपूर या सैफ अली खान कभी भी तैमूर को मीडिया से बचाने की कोशिश नहीं करते।
तैमूर अभी फिलहाल 7 महीने के हैं और कई बार करीना कपूर उनके साथ नजर आ चुके हैं। आप उनकी पॉपुलैरिटी का अंदाजा इससे लगा सकते हैं कि सोशल मीडिया पर तैमूर के नाम कई फैन कल्ब भी हैं।करीना जब भी तैमूर के साथ नजर आती हैं फैन्स खुश हो जाते हैं।


Click it and Unblock the Notifications
