अनुष्का शर्मा ने किया प्रेगनेंसी का ऐलान तो ट्विटर पर बना तैमूर का मजाक- Funny मीम्स वायरल
हिंदी फिल्म सितारों के अलावा अक्सर देखा जाता है कि उनके बच्चे भी सोशल मीडिया और मीडिया में हमेशा छाए रहते है। इन स्टारकिड्स की तस्वीरें फैंस काफी ज्यादा पसंद करते हैं और उनको फॉलो तक करते हैं। लेकिन इस समय करीना कपूर खान और सैफ अली खान के बेटे तैमूर किसी दूसरे कारण से चर्चा में चल रहा है। गौरतलब है कि तैमूर की फनी मीम्स काफी तेजी से वायरल हो रही हैं।
तैमूर की फैन फॉलोविंग काफी ज्यादा तगड़ी है और उनकी तस्वीर अक्सर सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरती नजर आती है। लेकिन जब से अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने ये ऐलान किया है कि उनके घर में एक नन्हा मेहमान आने वाला है तब से तैमूर पर मीम्स बन रहे हैं।

उनको मजाकिया अंदाज में ट्रोल किया जा रहा है। इसके पहले करीना कपूर खान और सैफ ने भी करीना की प्रेगनेंसी का ऐलान किया था। बता दें कि इन मीम्स के सामने आते ही ये काफी तेजी से वायरल हो रहे हैं और आप भी उनको देखकर हंसने लगेंगे।


Click it and Unblock the Notifications