लाल सिंह चड्ढा के सेट पर तैमूर को मिला नया दोस्त, कभी खेलते हैं गिल्ली डंडा तो कभी करते हैं Walk
तैमूर अली खान आजकल मम्मी करीना कपूर के साथ लाल सिंह चड्ढा के सेट पर छुट्टियां बिता रहे हैं। और अब उन्होंने वहां अपने लिए एक नया साथी ढूंढ लिया है जिसके साथ वो खेल कर समय बिता रहे हैं।
हाल ही में तैमूर इस दोस्त के साथ हाथों में हाथ डाले walk करते दिखाई दिए। दोनों की ये नई दोस्ती देख फैन्स को काफी मज़ा आ रहा है। और तैमूर और उनकी नए दोस्ती के तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं।

वहीं तैमूर और उनके दोस्त साथ में हाथ में पेड़ की टहनी सा कुछ लिए दिखाई दिए। शायद उनका नया दोस्त उन्हें गिल्ली डंडा खेलना सिखा रहा हो। कुल मिलाकर तैमूर अपनी छुट्टियां मस्ती में बिता रहे हैं।
गौरतलब है कि आमिर खान और करीना कपूर, आजकल चंडीगढ़ में लाल सिंह चड्ढा की शूटिंग कर रहे हैं। और यहीं तैमूर की मुलाकात हो गई है उनके नए दोस्त रणवीर गुप्ता से। अब बस रोज़ तैमूर की प्यारी प्यारी तस्वीरों का इंतज़ार करिए।
View this post on InstagramCute Kiddos Jai-Veeru in the making #TaimurAliKhan #RanvirGupta in #punjab ❤️😍😘👻🙈 #ManavManglani
A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani) on


Click it and Unblock the Notifications
