करीना कपूर खान के लिए तैमूर ने बनाया पास्ता नेकलेस- इसको देखकर आप चौंक जाएंगे
सभी सितारों के साथ साथ अभिनेत्री करीना कपूर भी अपना समय घर पर ही गुजार रही हैँ। गौरतलब है कि लोग लॉक डाउन के चलके घर पर ही है और आराम फरमा रहे हैं। करीना कपूर खान खान की बात करें वो लॉकडाउन के बाद से परिवार पर भी खास ध्यान दे रही हैं और सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। सैफ अली खान और पत्नी करीना कपूर इन दिनों अलग अलग तरीके से टाइम पास कर रहे हैं।
वो कई तरीके की एक्टिविटी करती हैं लेकिन इस समय जो चीज वायरल हो रही है वो काफी ज्यादा चौकाने वाली है। बता दें कि तैमूर ने मां करीना कपूर खान के लिए एक नेकलेस बनाया है।

इस नेकलेस की डिजाइन और जिस चीज से ये बना है.. उसको देखकर आप दंग रह जाएंगे। बता दें कि करीना कपूर खान के ये नेकलेस पास्ता से बना है जो कि काफी तेजी के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
लॉकडाउन की बात करें तो सैफ और करीना दोनों ही बेटे को भी अच्छे से टाइम दे रहे हैं और तैमूर की एक्टिविटी को सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं।
करीना कपूर खान ने हाल ही में एक तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की थी और लिखा था.. पास्ता ला विस्ता.. तैमूर अली खान के हाथों से बना शानदार पास्ता नेकलेस। ये तेजी से वायरल हो रही है और नेकलेस भी काफी ज्यादा शानदार लग रहा है। तैमूर अली खान की फैन फॉलोविंग काफी शानदार है।


Click it and Unblock the Notifications











