तैमूर और कियारा आडवाणी ने साथ लगाई रेस- कौन जीता ? वायरल हुआ Throwback वीडियो
सुपरस्टार की खबरें तो अक्सर चर्चा में रहती हैं लेकिन स्टारकिड्स की बात करें तो सबसे पहले क्यूट से तैमूर की शक्ल आपको दिखाई पड़ती है। इस समय उनका एक धमाकेदार वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें उनके साथ अभिनेत्री कियारा आडवाणी भी नजर आ रही हैं। बता दें कि ये एक पुराना वीडियो है जिसमें कियारा आडवाणी और तैमूर एक रेस लगा रहे हैं।
गौरतलब है कि वीडियो तैमूर के फैन क्लब में साझा किया गया ये वीडियो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोग इसपर अपने रिएक्शन्स दे रहे हैं। वीडियो में तैमूर अली खान और कियारा आडवाणी साथ खेलते दिख रहे हैं और तभी दोनों में एक रेस शुरु हो जाती है।

इस वीडियो में तैमूर पहले तो आगे की तरफ तेजी से भागते हैं फिर वो वापसी मारते हुए अपनी फुटबॉल की तरफ जाते हैं। तैमूर कितने ज्यादा प्यारे हैं ये तो सभी जानते हैं और यही कारण है कि वो अक्सर किसी ना किसी बात को लेकर काफी ज्यादा चर्चा में रहते हैं और लोग उनको देखना पसंद करते हैं।
इस वीडियो की बात करें तो.. ये वीडियो गुड न्यूज फिल्म के सेट का है जिसमें करीना कपूर खान, अक्षय कुमार और दिलजीत दोसांझ भी थे।
इस फिल्म के शूट के दौरान तैमूर अक्सर सेट पर आया करते थे। हालांकि उनके साथ उनकी नैनी भी नजर आती थी। फिल्म ने रिलीज होकर धमाका कर दिया था और लोगों को काफी ज्यादा हंसाया था।


Click it and Unblock the Notifications