Taimur और Jeh ने मम्मी करीना कपूर खान के साथ जमकर खेली होली, वायरल हुईं क्यूट तस्वीरें!

होली का त्यौहार काफी धूमधाम से मनाया जा रहा है लेकिन इस वक्त कुछ क्यूट तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रहीं हैं जिनको काफी पसंद किया जा रहा है। जी हां, हम बात कर रहे हैं नन्हे नवाबों के बारे में.. तैमूर और जेह, इन दोनों ने जमकर होली खेली है। जी हां, होली के मौके पर बेबो ने तैमूर अली खान और जहांगीर अली खान के साथ अपने घर में होली सेलिब्रेशन की कुछ तस्वीरें शेयर कीं। जैसे ही ये तस्वीरें सामने आईं काफी पसंद की जा रही हैं और लोग उनको काफी प्यार दे रहे हैं।
करीना ने मंगलवार दोपहर इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा की, जहां उन्होंने अपने बेटों तैमूर और जेह के साथ सिर से पांव तक रंगे हुए फोटो खिंचवाए। उन्होंने लिखा, "इस शानदार होली सेशन के बाद हम जो झपकी लेने जा रहे हैं उसका इंतजार नहीं कर सकती (मिस यू सैफुउ)।"
इससे इतना तय है कि सैफ अली खान इस दौरान घर पर नहीं थे और उनके बच्चों ने जमकर होली खेली है। एक तस्वीर में आप देखेंगे कि तैमूर पानी की बंदूक के साथ कैमरे के लिए मुस्कुरा रहा था और दूसरे में जेह अपने 'हथियार' से किसी को निशाना बना रहा था।
इन दोनों को वैसे भी सोशल मीडिया पर काफी प्यार मिलता है और लोगों को तैमूर और जेह दोनों को देखना काफी पसंद है। लोग लगातार इन तस्वीरों पर अपना रिएक्शन दे रहे हैं और ऐसा कहा जा रहा है कि ये होली की सबसे क्यूट तस्वीरें हैं।
तैमूर अली खान और जेह किसी भी स्टारकिड से ज्यादा खबरों का हिस्सा रहते हैं और इनकी तस्वीरें सामने आकर तेजी से वायरल हो जाती हैँ। कई बार लोगों को इनकी तस्वीरों पर प्यार बरसाते देखा जाता रहा है। करीना कपूर खान दोनों के साथ इन तस्वीरों में कमाल लग रहीं हैं।


Click it and Unblock the Notifications












