तैमूर ने ऑर्डर कर दिया है अपना बर्थडे केक, अम्मा करीना ने खोले मज़ेदार राज़
तैमूर अली खान 20 दिसंबर को अपना तीसरा जन्मदिन मनाने जा रहे हैं और उनकी बर्थ डे पार्टी की प्लानिंग शुरू हो चुकी है। करीना कपूर ने एक इंटरव्यू में बताया कि तैमूर ने तो अपना बर्थ डे केक भी ऑर्डर कर दिया है। करीना ने मज़ाक मज़ाक में तैमूर की ये दिलचस्प डिमांड बताई।
करीना ने बताया कि तैमूर ने साफ कर दिया है कि इस बर्थ डे पर उसे एक नहीं दो केक चाहिए। पहला केक होना चाहिए हल्क थीम का और दूसरा केक सांटा क्लॉज़ थीम का।

कह दिया बस कह दिया
करीना कपूर ने हंसते हुए ये भी बताया कि उन्होंने तैमूर से पूछा भी कि उसे दो केक क्यों चाहिए। लेकिन तैमूर ने जवाब देना ज़रूरी नहीं समझा। उसने बस एक ही शब्द कहा - दो मतलब दो।
करीना का कहना है कि ऐसा तो होना ही था, आखिरकार वो एक कपूर है। कुल मिलाकर, बाबा तैमूर के लिए एक शानदार जश्न की तैयारी शुरू हो चुकी है। इस जश्न में उनके 8 - 10 दोस्त शामिल होने वाले हैं।
यहां देखिए तैमूर के कुछ अलग अलग मूड -


Click it and Unblock the Notifications
