Taimur Meets Raha Kapoor: रणबीर- आलिया की बेटी राहा कपूर से मिलने पहुंचे करीना, सैफ, करिश्मा और तैमूर अली खान

taimur-ali-khan-visits-sister-raha-kapoor-with-kareena-kapoor-khan-saif-ali-khan-at-ranbir-alia-home

Taimur Ali Khan Meets Raha Kapoor: रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने 6 नवंबर, 2022 को अपनी बेटी राहा का स्वागत किया। तब से उनके घर पर लगातार परिवारवालों का आना जाना लगा रहता है। बीते दिन करीना कपूर और सैफ अली खान, उनके बड़े बेटे तैमूर अली खान के साथ रणबीर- आलिया के घर पहुंचे थे। इनके साथ नीतू कपूर और करिश्मा कपूर भी दिखीं।

उनके कई वीडियो और तस्वीरें ऑनलाइन वायरल हो रही हैं, जिनमें वे रणबीर कपूर और आलिया के घर के अंदर जाते हुए नजर आ रहे हैं। बता दें, तैमूर पहली बार अपनी कजिन सिस्टर राहा कपूर से मिलने पहुंचे थे।

राहा के जन्म के समय पर यह खबर सामने आई थी कि जब करीना ने तैमूर को बताया था कि उनकी एक छोटी बहन आई है तो तैमूर बहुत खुश हो गए थे और राहा से मिलने के लिए बेहद उत्सुक थे। फिर, तैमूर के जन्मदिन पर मामी आलिया भट्ट ने राहा की तरफ से तैमूर के लिए एक गिफ्ट भी भिजवाया था।

तैमूर अपने सभी भाई बहनों से बेहद क्लोज हैं। सोहा अली खान की बेटी इनाया और तैमूर की तस्वीरें अक्सर सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। उम्मीद है जल्द ही रणबीर - आलिया भी अपनी बेटी राहा की तस्वीर लोगों के साथ शेयर करेंगे। फिलहाल कपल ने पैपराजी को राहा की तस्वीरें लेने से मना किया है।

फिल्मों की बात करें तो आलिया निर्देशक करण जौहर की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में रणवीर सिंह, धर्मेंद्र, शबाना आजमी और जया बच्चन के साथ नजर आएंगी। उनके पास अपना हॉलीवुड डेब्यू हार्ट ऑफ़ स्टोन और फरहान अख्तर की जी ले ज़ारा पाइपलाइन में है।

वहीं, रणबीर निर्देशक लव रंजन की रोमांटिक कॉमेडी फिल्म तू झूठा मैं मक्कार में श्रद्धा कपूर के साथ और निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा की गैंगस्टर ड्रामा फिल्म एनिमल में रश्मिका मंदाना, अनिल कपूर और बॉबी देओल के साथ दिखाई देंगे।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X