Ranbir Alia Daughter: क्या बहन राहा से मिलने मामा रणबीर के घर पहुंच गए तैमूर! ये तस्वीर हो रही है जमकर वायरल

taimur ali khan with raha kapoor

Taimur Ali Khan Viral Photos: बॉलीवुड स्टार रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की बेटी राहा कपूर की तस्वीरों का हर किसी को काफी बेसब्री से इंतजार हो रहा है। आलिया ने बेटी की झलक तो सोशल मीडिया पर दिखा दी है लेकिन अभी तक चेहरा नहीं दिखाया है। अब सोशल मीडिया पर एक तस्वीर काफी तेजी से वायरल हो रही है। इस तस्वीर में तैमूर अली खान एक बच्चे को गोद में खिलाते दिखाई दे रही है। इस तस्वीर को देखने के बाद नेटिजंस के बीच इस बात की चर्चा काफी जोरों से है कि तैमूर अपनी छोटी बहन राहा से मिलने के लिए गए होंगे और ये तस्वीर इसी दौरान की है।

क्या है तैमूर-राहा की तस्वीर की सच्चाई

हालांकि आपको बता दें ये तस्वीर तैमूर की तो है लेकिन तस्वीर में तैमूर के साथ दिख रहा बच्चा राहा कपूर नहीं बल्कि कोई और है। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की बेटी राहा कपूर की पहली झलक देखने के लिए तभी से हर कोई एक्साइटेड है। सिर्फ फैंस ही नहीं, बल्कि स्टार कपूर परिवार के लोग भी अभी तक बेबी राहा कपूर से मिल नहीं पाए हैं। अदाकारा करीना कपूर खान तो खुलकर इस बात की खुशी बयां कर चुकी हैं कि वो अपने भाई रणबीर कपूर की बेटी राहा कपूर को गोद में खिलाने के लिए बेकरार हैं।

रणबीर कपूर और करीना कपूर खान का रिश्ता

हर किसी को इंतजार है कि कब तैमूर और राहा की साथ में खेलते हुए तस्वीरें आएंगीं। बता दें कि रणबीर कपूर और करीना कपूर रिश्ते में भाई-बहन लगते हैं। रणबीर कपूर करीना कपूर के चचेरे भाई हैं। ऐसे में तैमूर और राहा भी भाई बहन लगते हैं।

राहा ने नहीं मिला पूरा कपूर परिवार

रिपोर्ट्स के अनुसार बताया जा रहा है कि अब तक तो रणबीर और आलिया की बेटी से परिवार का कोई भी सदस्य नहीं मिला है लेकिन जल्द एक फैमिली गेट-टूगेदर होने वाला है। कहा जा रहा है कि 6 दिसंबर, 2022 को, राहा के फर्स्ट मन्थ बर्थडे पर, पूरा कपूर खानदान अपने घर की सबसे छोटी सदस्य से मिलने के लिए इकट्ठा होगा।

6 दिसंबर को रखा जाएगा गेट टूगेदर

Recommended Video

Alia Bhatt बेटी Raha Kapoor के जन्म के बाद पहली बार आईं सामने,Photos जमकर हो रही Viral | FilmiBeat

रणबीर आलिया की लाडली के नाम की बात करें तो बच्ची का नाम राहा रखा गया है ये नाम रणबीर की मां और बच्ची की दादी नीतू कपूर ने रखा है। ऐसे में अब बच्ची को देखने के लिए परिवार एक गेट टूगेदर रखेगा, जो कि 6 दिसंबर को रखा जाएगा। 6 दिसंबर को राहा 1 महीने की हो जाएगी। जिसमें राहा से मिलने पूरा कपूर खानदान जुटा रहेगा। राहा कपूर खानदान की सबसे छोटी सदस्य है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X