..................... Taimur Ali Khan staring cutely at papa Saif Ali Khan is cutest pic - Hindi Filmibeat

कुछ यूं पापा की तस्वीर देखते कैमरे में कैद हुए तैमूर, सुपर क्यूट

By Shweta

Recommended Video

Kareena Kapoor Khan's son Taimur Ali Khan spotted in a CUTE PONYTAIL | FilmiBeat

सैफ अली खान और करीना कपूर के लाडले तैमूर की आप कितनी भी तस्वीरें देख लें लेकिन आपका मन नहीं भरता। वो इतने क्यूट है कि उनकी कितनी भी नई तस्वीरें आ जाए वो सोशल मीडिया पर वायरल हो ही जाती है। एक बार फिर तैमूर की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रही है।

इस तस्वीर में तैमूर अपने हाथ में पापा की तस्वीर बड़े ध्यान से देख रहे हैं। इस तस्वीर में तैमूर चोटी किए नजर आ रहे हैं और वाकई बहुत क्यूट भी लग रहे हैं। उनकी जितनी तारीफ की जाए कम ही होगी। खासकर जिस अंदाज में वो अपने पापा की तस्वीर देख रहे हैं उसे देखकर कोई भी मुस्कुरा उठेगा।

taimur-ali-khan-staring-cutely-at-papa-saif-ali-khan-is-cutest-pic

तैमूर लोगों के बीच सबसे पॉपुलर स्टार किड्स में से एक हैं। सबसे अच्छी बात ये है कि सैफ अली खान और करीना कपूर ने कभी भी मीडिया या फैन्स से तैमूर को छिपाने की कोशिश नहीं की। उन्हें बखूबी पता है कि तैमूर किसी सुपरस्टार से कम नहीं है।

हाल में एक इंटरव्यू में सैफ अली खान ने कहा था कि तैमूर जेनेटिक रूप से काफी स्पेशल बच्चे हैं क्योंकि उनमें रबिंद्रनाथ टैगोर, राज कपूर का जीन है और मंसूर अली खान पटौदी जैसी उनकी शख्शियत है जो उन्हें खास बनाती है। सैफ अली खान ने ये भी कहा कि अगर उन्हें तैमूर के साथ विज्ञापन का ऑफर मिला तो वो जरुर करेंगे।

करीना कपूर भी अक्सर तैमूर के साथ नजर आती हैं और जब भी नजर आती हैं उनकी और तैमूर की तस्वीर वायरल हो जाती है।करीना कपूर मानती हैं कि उन्हें अंदाजा है कि तैमूर को लोगों से कितना प्यार मिलता है और वो मानती हैं इस मामले में वो काफी लकी हैं। पूरा कपूर और पटौदी परिवार तैमूर से बहुत प्यार करता है। तैमूर अक्सर कभी अपनी मासी, बुआ तो कभी नानी के यहां नजर आते रहते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X