Spotted: अब्बू के कंधों पर टहलते दिखे नन्हें तैमूर अली खान, तस्वीरें वायरल
तैमूर अली खान की तस्वीरों के बिना, किसी की भी छुट्टी कहां पूरी होती है। तो लीजिए भई हम भी आज का तैमूर डोज़ लेकर आ गए हैं। दरअसल, रविवार को तैमूर, अपने पापा सैफ अली खान के साथ टहलने निकले लेकिन सैफ के कंधों पर बैठकर। वैसे तैमूर की फेवरिट सवारी सैफ का कंधा ही है क्योंकि वो अकसर यहां पाए जाते हैं।
तैमूर एक्सप्रेशन के मामले में बिल्कुल अपनी अम्मा करीना कपूर पर गए हैं। क्योंकि दस मिनट में वो इतने करोड़ एक्सप्रेशन दे देते हैं कि आप उन्हें देखते ही रह जाएंगे। वहीं कैमरे से भी तैमूर की भरपूर दोस्ती हैं क्योंकि जब तक उनकी निगाहों के सामने कैमरे रहते हैं, तैमूर की नज़र कैमरों पर से नहीं हटती है।

जहां एक तरफ तैमूर, पापा के साथ रविवार मनाते दिखे वहीं करीना कपूर का रविवार बीता सोहा अली खान की बेटी इनाया के साथ। वहीं इनाया भी अपनी मामी जान से मिलकर काफी खुश नज़र आईं। तैमूर और इनाया अकसर साथ में खेलते और वक्त बिताते दिख ही जाते हैं।
अब तैमूर की तस्वीरों की चर्चा हो और एक से दिल भर जाए, ऐसा तो होता नहीं है। तो हम उनकी चुनिंदा तस्वीरें लेकर आए हैं, अलग अलग मूड में। हालांकि ये तस्वीरें आपने पहले भी देखी होंगी। लेकिन बच्चों की तस्वीरों में कुछ अलग ही बात होती है। जितनी भी बार देख लो, हर बार उतनी ही प्यारी लगती हैं।


Click it and Unblock the Notifications
