Pics: महाशिवरात्रि मनाते दिखे नन्हें तैमूर, माथे पर बनाई भोले बाबा की तीसरी आंख
बॉलीवुड स्टार्स हर त्योहार को धूम धाम से मनाते दिख जाते हैं। और बॉलीवुड की यही परंपरा, करीना कपूर खान और सैफ अली खान के बड़े साहबज़ादे, तैमूर अली खान ने भी निभाना शुरू कर दी है। गुरूवार को तैमूर अली खान, भोेले बाबा की भक्ति में लीन दिखे।
जी हां, तैमूर अली खान, महाशिवरात्रि का त्योहार मनाते दिखे। इंटरटेनमेंट टाइम्स के कैमरों में तैमूर अली खान, अपने माथे पर शिव जी की तीसरी आंख का बड़ा सा टैटू बनाए कैद हुए।

इसके बाद से तैमूर की ये तस्वीरें, सोशल मीडिया पर हर जगह वायरल होने लगीं। दिलचस्प ये है कि तैमूर के अब्बाजान, सैफ अली खान, जल्दी ही ओम राउत की फिल्म आदिपुरूष की शूटिंग शुरू करने वाले हैं। इस फिल्म में सैफ अली खान, रावण की भूूमिका में दिखाई देंगे जो शिव जी का सबसे बड़ा भक्त था।
अब तैमूर को शिवरात्रि और शिव भक्ति की प्रेरणा कहां से मिली ये तो नहीं पता लेकिन हर साल, तैमूर हर त्योहार मनाते दिखते हैं। देखिए उनके पहले त्योहारों की बेहद प्यारी तस्वीरें

गणेश उत्सव
तैमूर अली खान ने साल 2019 अपने पूरे कपूर परिवार के साथ मिलकर गणेश उत्सव कुछ इस तरह मनाया था। इतना ही नहीं, उन्होंने गणपति बप्पा मोरया के जयकारे भी लगाए थे।

दही हांडी
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के बाद दही हांडी खेलते तैमूर। देखिए वो हांडी फोड़ने के लिए कितने उतावले हो रहे हैं।

इतनी खुशी!
देखिए हांडी तक पहुंचते ही तैमूर के चेहरे पर कितनी खुशी आ गई।

दीवाली का गुस्सा
दीवाली पर तैमूर के पास पटाखे तो थे पर पता नहीं क्यों उनका मूड काफी खराब था और वो इस तरह गुस्से में दिखे।

रक्षा बंधन
बहन इनाया खेमू के साथ रक्षाबंधन पर टीका लगवाते और मिठाई खाते बेहद प्यारे तैमूर अली खान।

सारा दीदी के साथ
वहीं तैमूर अपनी सारा दीदी के साथ भी राखी का त्योहार बिल्कुल पारंपरिक अंदाज़ में मनाते दिखे चुके हैं।

पहली राखी
ज़रा देखिए तो छोटी से इनाया ने छोटे से तैमूर को कितनी बड़ी राखी बांधी थी। ये तैमूर और इनाया का पहला रक्षाबंधन का त्योहार था।

रंग बरसे!
होली पर पिचकारी से दूसरों पर रंग फेंकते हुए तैमूर की खुशी देखने लायक थी।

हैलोवीन भी मनाया
हैलोवीन पर तैमूर इस तरह डराने की कोशिश करते दिखाई दिए थे।

पहला क्रिसमस
पहली बार क्रिसमस पर अपने तीनों मामू के साथ तैमूर कुछ यूं मज़े करते दिखे थे। गौरतलब है कि क्रिसमस पर पूरा कपूर परिवार इकट्ठा होता है।


Click it and Unblock the Notifications
