ए भाईलोग - मीडिया को देखते ही चिल्लाए तैमूर, वायरल हुआ वीडियो
तैमूर अली खान जैसे जैसे बड़े हो रहे हैं, उनकी शरारतें मीडिया के साथ भी शुरू हो गई हैं। हाल ही में तैमूर अपनी मां करीना कपूर और नानी बबीता के साथ कहीं जा रहे थे कि घर के बाहर मीडिया का जमावड़ा लगा था। तैमूर अपने केयरटेकर की गोद में थे।
कैमरों के पास पहुंचते ही तैमूर ज़ोर से चिल्लाए - ऐ भाईलोग। उनकी इस हरकत पर करीना भी हैरान होकर बस हंस दीं। लेकिन तैमूर का ये वीडियो तेज़ी से वायरल हो गया।

गौरतलब है कि हाल ही में एक इंटरव्यू में सैफ अली खान ने कहा था कि तैमूर अली खान काफी ज़िद्दी होते जा रहे हैं और उन्हें करीना कपूर बिगाड़ रही हैं।
सैफ ने इस इंटरव्यू में बताया था कि तैमूर को अब किसी भी बात के लिए ना सुनना नहीं पसंद है क्योंकि उसकी हर डिमांड पूरी हो जाती है। हाल ही में मैंने उसे किसी चीज़ के लिए ना कहा और वो गुस्सा हो गया।
सैफ अली खान ने ये भी बताया कि तैमूर को अगर कोई ना कह दे तो वो कहता है कि तुम गंदे हो, मैं तुमसे प्यार नहीं करता हूं, मैं तुम्हार सर फोड़ दूंगा। मुझे समझ नहीं आता कि वो ये सारी चीज़ें सीख कहां से रहा है।
यहां देखिए तैमूर के कुछ दिलचस्प मूड -


Click it and Unblock the Notifications
